बंगाल: TMC प्रत्याशी सुजाता मंडल पर ईंटों से हमला, लाठी लेकर दौड़ाने का भी लगाया आरोप

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में आज तीसरे चरण के तहत वोटिंग जारी है। यहां 31 सीटों के लिए मतदान किया जा रहा है। इस बीच टीएमसी उम्मीदवार पर हमला करने की खबर सामने आई है, जिसका सीधा आरोप बीजेपी पर लगाया गया है। जानकारी के मुताबिक आरमबाग में टीएमसी प्रत्याशी सुजाता मंडल पर ईंटों से हमला किया गया है। हमले को लेकर सुजाता मंडल ने बताया कि मास्क में कुछ लोग आए और उन पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोप ये भी है कि लाठियों के साथ उनका पीछा भी किया गया।

Sujata Mondal

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हिंसा की खबरें अब आम हो गई है। मतदान केंद्रों से लेकर प्रत्याशियों पर हमले की खबरें लगातार आ रही है। अब आरामबाग में टीएमसी प्रत्याशी सुजाता मंडल के पीछे लाठी लेकर दौड़ाने और ईंट से हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि ईंट से उनके सिर पर भी चोट आईं है। टीएमसी ने दावा किया है कि हमले में एक सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गया है।

हमला सुजाता मंडल खान के निर्वाचन क्षेत्र के अरंडी क्षेत्र में एक पोलिंग बूथ के बाहर ईंटों से हमला किया गया है। सुजाता मंंडल ने बीजेपी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने वोटिंग के बीच आरामबाग में तृणमूल समर्थकों को धमकाया, हालांकि भाजपा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

वहीं TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि भाजपा के गुंडों ने अरंडी के बूथ नं 263 महालापारा में टीएमसी उम्मीदवार सुजाता मोंडल पर हमला किया। उसके निजी सुरक्षा अधिकारी को सिर पर चोटें आई हैं और वह गंभीर अवस्था में है। इस दौरान CRPF कर्मी मूक दर्शक बने रहे। वहीं उन्होंने चुनाव आयोग से शिकायत करते हुए बताया कि सुनिश्चित करें कि चुनाव स्वतंत्र रूप से और निष्पक्ष रूप से आयोजित किए जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+