बंगाल चुनाव में अब 'ऑडियो' की एंट्री, बीजेपी के बाद अब टीएमसी ने क्लिप जारी कर साधा निशाना
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में छुटपुट घटनाओं के बाद पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया है। पहले चरण की 30 सीटों पर आज 79 फीसदी मत प्रतिशत रहा। ऐसे में ये आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। वहीं चुनावी मोड में आ चुकी दोनों पार्टियों में अभी भी सियासी घमासान जारी है। बीजेपी की तरफ सीएम ममता बनर्जी का कथित ऑडियो को जारी करने के बाद अब टीएमसी ने चुनाव आयोग को प्रभावित करने के तरीकों पर बात करते हुए बीजेपी नेता मुकुल रॉय की ऑडियो क्लिप जारी की है।

Recommended Video
टीएमसी की ओर से जारी ऑडियो में मुकुल रॉय की चुनाव आयोग (ईसी) को प्रभावित करने के तरीकों पर पार्टी के नेता शिशिर बाजोरिया से बात कर रहे हैं। ऑडियो क्लिप में मुकुल रॉय शिशिर बाजोरिया से कहते हैं कि उन्हें चुनाव आयोग से नियमों में बदलाव के लिए संपर्क करना चाहिए, ताकि दूसरे लोगों को बूथ एजेंट बनने दिया जाए ना कि सिर्फ स्थानीय लोग बूथ एजेंट बने। टीएमसी ने दावा किया कि चुनाव आयोग के पास बीजेपी ने अपने प्रतिनिधि भेजे, जिसके तुरंत बाद उन नियमों को बदलाव कर दिया गया। हालांकि वन इंडिया इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता हैं।
पहले बीजेपी ने जारी किया था ऑडियो
वहीं इससे पहले बीजेपी की ओर से सीएम ममता बनर्जी की एक कथित ऑडियो जारी की थी, जिसमें बीजेपी ने दावा किया था कि नंदीग्राम में भाजपा नेता प्रलय पाल को टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने खुद फोन किया और उनकी जीत के लिए मदद मांगी। नंदीग्राम सीट से ममता अपने पूर्व सहयोगी सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं। हालांकि TMC ने दावा किया है कि कथित कॉल रिकॉर्डिंग में आवाज सत्यापित नहीं है।
आपको बता दें कि अब बंगाल में 7 चरणों की वोटिंग बाकी है। वहीं नंदीग्राम सीट पर 1 अप्रैल को मतदान किया जाएगा। टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और सुवेन्दु अधिकारी की यहां हाई-प्रोफाइल टक्कर है।












Click it and Unblock the Notifications