West Bengal: नाबालिग लड़की से रेप के बाद हत्या, 24 घंटे से सुलग रहा कालियागंज, पुलिस का शव घसीटते VIDEO वायरल

West Bengal: कालियागंज में छात्रा की मौत पर दूसरे दिन भी लोगों का आक्रोश जारी रहा। लोगों ने आगजनी और पथराव कर अपना गुस्सा जताया। वहीं, पुलिस ने मामले में दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है।

West Bengal Clashes

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर (Uttar Dinajpur) स्थित कालियागंज शहर में नाबालिग आदिवासी लड़की से रेप के बाद हत्या मामले में लोगों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को भडकी स्थानीय लोगों के गुस्से की आग शनिवार को भी जलती रही। स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, पुलिस पर पीड़िता के शव को घसीटने का आरोप लगाया गया है। उधर, बीजेपी ने इस घटना को लेकर राज्य की ममता सरकार पर निशाना साधा है।

दरअसल, बीती 20 अप्रैल की शाम नाबालिग आदिवासी लड़की ट्यूशन पढने घर से निकली और लापता हो गई। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने लड़की की तलाश की। वहीं, अगले दिन यानी 21 अप्रैल की सुबह लड़की का शव तालाब में उतराता हुआ मिला। परिजनों और आक्रोशित स्थानीय लोगों ने पुलिस से तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

धरने पर बैठे लोग, आगजनी-पथराव; पुलिस ने फेंके आंसू गैस के गोले

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इलाके में तोड़फोड़ और आगजनी की। पुलिस पर पीड़िता के शव को घसीटने का आरोप लगाते हुए पथराव किया। वहीं, पुलिस ने आंसू गैस और लाठीचार्ज का सहारा लिया।

इसे भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में दलित लड़की से गैंगरेप और हत्या: BJP ने ममता सरकार पर साधा निशाना, पुलिस पर लगाए आरोप

BJP ने शेयर किया शव को घसीटते हुए पुलिस का वीडियो

वहीं, बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने शव को घसीटते हुए पुलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। इसके साथ ही ममता सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल पुलिस जिस असंवेदनशीलता से शव को खींच रही है, वह उत्तर दिनाजपुर के कालियागंज में राजवंशी समुदाय की एक नाबालिग बलात्कार और हत्या पीड़िता का है। इस तरह की जल्दबाजी अक्सर तब देखी जाती है, जब इसका उद्देश्य सबूतों को खत्म करना या कमजोर करना और अपराध को कवर करना होता है।

मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस बोली- शरीर पर नहीं कोई चोट के निशान

उत्तर दिनाजपुर की पुलिस अधीक्षक सना अख्तर ने कहा कि कथित रेप और हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। नाबालिग लड़की के शव के पास जहर की बोतल मिली है। जिसकी जांच जारी है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। मृतका के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं पाए गए हैं। वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने पश्चिम बंगाल पुलिस से मामले में हस्तक्षेप करने और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने को कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+