West Bengal: संदेशखाली में CBI का बड़ा एक्शन, घर से जब्त किए हथियार, गोला-बारूद, NSG कमांडो तैनात

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में हुए हमले के मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने बड़ा एक्शन लिया है। सीबीआई ने मामले में सीबीआई की एक टीम ने हथियारों को एक बड़ा जखीरा बरामद किया है। जिसमें कथित तौर पर विदेशी पिस्तौल और गोला-बारूद समेत कई अन्य हथियार शामिल हैं।

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में कथित तौर पर भीड़ द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों पर किए गए हमले के सिलसिले में जांच कर रही है। मामले में सीबीआई की एक टीम ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के संदेशखली में स्थानीय टीएमसी नेता शाजहां शेख के ठिकानों समेत कई स्थानों पर तलाशी ली। इस दौरान दौरान वहां विदेशी निर्मित पिस्तौल सहित हथियार और गोला-बारूद होने का पता चला।

Sandeshkhali CBI

रिपोर्ट में दावा किया गया कि जांच के दौरान सीबीआई को संदेशखाली में हथियारों का बड़ा जखीरा छिपा होने का इनपुट मिला था। अधिकारियों के मुताबिक इस हफ्ते शुक्रवार की सुबह, सीबीआई की एक टीम ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान जांच एजेंसी को ने संदेशखाली से विदेशी पिस्तौल सहित हथियार जब्त किए।

सीबीआई के अधिकारियों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के खिलाफ हिंसा से संबंधित एक मामले में संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने विदेशी निर्मित पोस्टल और रिवॉल्वर सहित बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।

छापे के दौरान मिले कई हथियार-
3 विदेशी निर्मित रिवाल्वर।
1 भारतीय रिवॉल्वर।
1 कोल्ट आधिकारिक पुलिस रिवॉल्वर।
1 विदेश निर्मित पिस्तौल.
1 देशी पिस्तौल।
9 मिमी गोलियां - 120
.45 कैलिबर कारतूस - 50
9 मिमी कैलिबर कारतूस-120
.380 कारतूस -50
.32 कारतूस- 08

रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले कहा गया कि संदेशखाली में ईडी के अफसरों पर जो हमला हुआ था उसमें आरोपी शेख शाहजहां और दूसरे आरोपियों के कई ठिकानों पर सीबीआई ने संदेशखाली में छापा मारा। इस दौरान सुरक्षा के पूरे प्रबंध किए गए हैं।

कार्रवाई के दौरान इलाके में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई है। कड़ी सुरक्षा के बीच सीबीआई की टीम आरोपियों के अलग-अलग ठिकानों पर छापे मार रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, छापे के दौरान सीबीआई को बड़ी संख्या में देशी-विदेशी हथियार बरामद हुए। इसमें सबसे अधिक विदेशी हथियार शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+