पश्चिम बंगाल में उपचुनाव आज, ममता बनर्जी के लिए साख की लड़ाई
कोलकाता, 30 सितंबर। पश्चिम बंगाल में आज उपचुनाव हो रहे हैं। यहां भवानीपुर विधानसभा सीट पर मतदान हो रहा है, जहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मैदान में हैं। भवानीपुर के अलावा जांगीपुर और समसेरगंज विधानसभासीट पर भी आज मतदान हो रहा है। यहां पर मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो गया है। इन सभी सीटों पर मतों की गणना 3 अक्टूबर को होगी। भाबनीपुर विधानसभा सीट इसलिए भी प्रतिष्ठा का विषय है क्योंकि यहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मैदान में हैं। दरअसल ममता बनर्जी विधानसभा चुनाव में भाजपा के सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ नंदीग्राम में चुनाव हार गई थीं।
Recommended Video

पश्चिम बंगाल में भवानीपुर सीट पश्चिम बंगाल के कृषि मंत्री शोभदेव चटोपाध्याय की वजह से खाली हुई थी। जिसके बाद ममता बनर्जी ने इस सीट पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया। फिलहाल ममता बनर्जी विधायक नहीं हैं और उन्हें मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए जीतना जरूरी है। भारतीय जनता पार्टी की प्रियंका तिबरवाल ममता के खिलाफ इस सीट पर खड़ी हैं। ममता पेशे से वकील हैं और पश्चिम बंगाल भाजपा की युवा मोर्चा की उपाध्यक्ष भी हैं। चुनाव के बाद प्रदेश में हुई हिंसा के खिलाफ ममता ने कोर्ट में याचिका भी दायर की है। जिसके बाद कोर्ट ने इस मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। वहीं सीपीआई एम ने श्रीजीव बिस्वास को चुनाव मैदान में उतारा हैं, वो भी भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी को चुनौती देंगे। श्रीजीव भी पेशे से वकील हैं।
उपचुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीएपीए की 20 अतिरिक्त कंपनियों को तैनात किया गया है। गृह मंत्रालय के सूत्रों क अनुसार इसमे से 7 कंपनियां सीआरपीएफ की हैं पांच कंपनियां सीआईएसएफ व आईटीबीपी की हैं और 3-4 कंपनियां एसएसबी की हैं। चुनाव आयोग के निर्देश पर कोलकाता पुलिस ने यहां पर धारा 144 को लागू कर दिया है। मतदान केंद्र के 200 मीटर की दूरी तक लोग इकट्ठा नहीं हो सकते हैं। यह पाबंदी शाम को मतदान खत्म होने तक लागू रहेगी।
बता दें कि समरेसगंज में 26 अप्रैल को इसलिए मतदान नहीं हो सका था क्योंकि कांग्रेस के उम्मीदवार रेजुल हक की मृत्यु हो गई थी। वहीं जांगीपुर की बात करें तो यहां आरएसपी के उम्मीदवार प्रदीप नंदी की मृत्यु हो गई थी। जिसकी वजह से दोनों ही सीटों पर चुनाव नहीं हो सका था। टीएमसी नेता जाकिर हुसैन और अमीरुल इस्लाम जांगीपुर और समसेरगंज सीट से पार्टी के उम्मीदवार हैं। सीपीआई ने मोहम्मद मुदस्सर हसन को समशेरगंज सीट से और जेन आलम मिग्या को जांगीपुर से मैदान में उतारा है। मिलन घोष समशेरगंज सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं। सुजीत दास जांगीपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं।












Click it and Unblock the Notifications