पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष का आरोप, हमारे विधायक और हमपर टीएमसी के गुंडों ने किया हमला, पुलिस देखती रही
कोलकाता, 23 जनवरी। देश आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी 125वीं जयंती पर याद कर रहा है। देशभर में लोग उन्हें याद कर रहे हैं। लेकिन पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह आरोप लगाया है कि आज सुबह जब भाजपा के विधायक पवन सिंह नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए गए तो टीएमसी के गुंडों ने उनपर हमला कर दिया, इन लोगों ने उनपर गोली चलाई और पत्थर फेंके। ये सबकुछ टीएमसी के गुंडे वहां मौजूद पुलिस के सामने कर रहे थे। जब मैं वहां पहुंचा तो इन लोगों ने मुझपर भी हमला कर दिया, ये सबकुछ पुलिस के सामने होता रहा, मेरी गाड़ी तक को तोड़ दिया।

वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 125वीं जयंती के मौके पर केंद्र सरकार से राष्ट्रीय अवकाश घोषित किए जाने की मांग की है। उन्होंने का कि मैं केंद्र सरकार से अपील करती हूं कि नेताजी के जन्मदिन को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाए ताकि देशभर के लोग नेताजी को श्रद्धांजलि दे सके। इसके साथ ही ममता बनर्जी ने सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन को देश नायक दिवस के रूप में मनाए जाने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications