यहां खून-खराबा हो जाता अगर..,भाजपा नेता ने ममता बनर्जी का मांगा इस्तीफा

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा को लेकर तृणमूल कांग्रेस की अगुवाई वाली पश्चिम बंगाल सरकार पर भारतीय जनता पार्टी की महासचिव अग्निमित्रा पॉल ने तीखा हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस्तीफा मांगा है।

अग्निमित्रा ने पश्चिम बंगाल की तुलना रू-यूक्रेन युद्ध से की है। उन्होंने कहा कि अगर केंद्रीय बल यहा नहीं भेजा गया होता तो प्रदेश में खून-खराबा हो जाता। दरअसल पंचायत चुनाव के दौरान नामांकन दायर करने के दौरान कई विपक्षी दलों ने हिंसा का आरोप लगाया है, उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके साथ मारपीट की गई है।

agnimitra paul

अग्निमित्रा ने कहा कि हमे सिर्फ 5-6 दिन नामांकन करने के लिए मिला, इसको लेकर किसी भी राजनीतिक दल के साथ चर्चा नहीं की गई। हमे पता है कि आखिर किसके सुझाव पर पंचायत चुनाव बिना चर्चा के घोषित किए गए हैं। तारीख तय होने के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं और अन्य दलों के लोगों को नामांकन दाखिल नहीं करने दिया जा रहा है।

डायमंडर हार्बर, जॉनगर, कैनिंग, काकद्वीप, बर्दमान में भाजपा के कार्यकर्ताओं को पीटा गया है, उन्हें बेरहमी से लाठी-डंडों से पीटा गया है। हम बम धमाके देख रहे हैं। क्या रूस-यूक्रेन है, क्या हम युद्ध लड़ रहे हैं। अग्निमित्रा ने इस हिंसा को लेकर ममता बनर्जी का इस्तीफा मांगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+