पश्चिम बंगाल: उपचुनाव में बीजेपी ने स्वीकार की हार, बयान जारी कर CM ममता पर साधा निशाना
कोलकाता, 3 अक्टूबर। पश्चिम बंगाल उपचुनाव में हाई प्रोफाइल विधानसभा सीट भवानीपुर से टीएमसी प्रमुख और सीएम ममता बनर्जी ने बड़ी जीत हासिल की। वहीं बीजेपी की उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल को हार का सामना करना पड़ा। भवानीपुर के अलावा शमशेरगंज और जंगीपुर विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने बाजी मारी है, हालांकि चुनाव आयोग की तरफ से आधिकारिक ऐलान करना बाकी है। इस बीच पश्चिम बंगाल बीजेपी ने अपनी हार स्वीकार करते हुए सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। बीजेपी ने अपने पत्र में कहा कि बंगाल में तीन विधानसभा उपचुनावों के नतीजे हमारी उम्मीद के मुताबिक नहीं हैं, लेकिन हम इसे स्वीकार करते हैं।

बीजेपी ने स्वीकार की हार
बीजेपी ने अपने पत्र में कहा, 'ममता बनर्जी भले ही अभी भवानीपुर में खुद को बचाने में कामयाब रहीं, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ कि एक हारने वाले उम्मीदवार ने सभी लोकतांत्रिक मानदंडों और मालिकाना हक का उल्लंघन करते हुए खुद को मुख्यमंत्री के रूप में पेश करने का फैसला किया।' बीजेपी का यह स्टेटमेंट ऐसे समय आया है जब उसे भवानीपुर के अलावा शमशेरगंज और जंगीपुर विधानसभा सीटों पर हार का सामना करना पड़ा।
Recommended Video
हार पर क्या बोलीं टिबरेवाल
वहीं, भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी को टक्कर देने वालीं उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने अपनी हार पर कहा, 'भले वे यह चुनाव जीतीं हैं लेकिन इस खेल की मैन ऑफ द मैच मैं हूं क्योंकि ममता बनर्जी के गढ़ में जाकर चुनाव लड़ा और 25,000 से ज़्यादा मत मिले हैं...उनके उपाध्यक्ष कैमरे पर फर्जी वोटरों को बूथ में घुसाते हुए दिखाई दिए थे।' उधर, ममता बनर्जी अपनी जीत का पूरा श्रेय भवानीपुर की जनता को दिया, उन्होंने केंद्र पर भी हमला बोला।
यह भी पढ़ें: बंगाल: अगले उपचुनाव के लिए TMC ने घोषित किए 4 प्रत्याशी, खड़दाह से लड़ेंगे शोभनदेव
ममता बनर्जी ने साधा निशाना
सीएम ममता बनर्जी बोलीं- जब बंगाल का चुनाव शुरू हुआ था तब से हमारी पार्टी के खिलाफ बहुत षड़यंत्र हुआ था। केंद्र सरकार ने षड़यंत्र करके हम लोगों को हटाने का बंदोबस्त किया था, लेकिन मैं जनता की आभारी हूं कि जनता ने हमें जिताया। मैंने खुद चुनाव लड़ा था लेकिन अभी वो मामला न्यायालय में है। क्या-क्या षड़यंत्र नहीं हुआ था। मुझे पैर में भी चोट कर दिया गया था ताकि हम चुनाव न लड़ पाएं। उसके बाद उपचुनाव आया। मैं चुनाव आयोग की आभारी हूं कि उन्होंने समय पर चुनाव की घोषणा की।












Click it and Unblock the Notifications