West Bengal Assembly Elections 2021: रोड शो के बीच फंसी एंबुलेंस, नड्डा ने लिया ऐसा फैसला, देखें VIDEO

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी वरम पर है। चाहें बीजेपी हो या टीएमसी, दोनों ही पार्टियां अपनी जीत सुनिश्‍चित करने के लिए पूरी ताकत लगा चुकी है। दोनों ही पार्टियों के नेता चुनावी मैदान में उतर गए हैं और ताबड़तोंड़ रैलियां कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पश्चिम बंगाल के वेस्ट मिदनापुर में एक रोड शो किया। इस शो में खचाखच भीड़ मौजूद थी। वो भीड़ को संबोधित कर ही रहे थे कि अचानक वहां से एंबुलेंस गुजरने लगी। भीड़ भाड़ से खचाकच भरे रास्ते पर जेपी नड्डा ने समर्थकों से एम्बुलेंस को आगे जाने का रास्ता देने की बात कही।

West Bengal Assembly Elections 2021: रोड शो के बीच फंसी एंबुलेंस, नड्डा ने लिया ऐसा फैसला, देखें VIDEO

एंबुलेंस को देखते ही नड्डा ने तत्काल कहा 'भाई, एंबुलेंस को रास्ता दो... कोई नहीं रोकेगा। बढ़ाओ भाई ...एंबुलेंस को .. उसके बाद रोड शो में उपस्थित बीजेपी समर्थकों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। '' इसके बाद नड्डा ने अपना संबोधन शुरू किया। उन्‍होंने कहा कि हमें तोलाबाजी को जवाब देना है। पीशी-भाइपो को जवाब देना है। बंगाल में कुशासन और सिंडिकेट राज को जवाब देना है। नड्डा ने कहा कि हमें बंगाल की संस्‍कृति को बचाना है। उन्‍होंने आगे कहा कि आजकल बंगाल में इस तर‍ह की चर्चाएं हो रही हैं कि बाहरी कौन है और भीतरी कौन है।

उन्‍होंने कहा कि बंगाल में काफी लंबे समय से कट मनी कट मनी का कमिशन चल रहा है। उसे समाप्‍त करना है और बंगाल को सोनार बांग्‍ला बनाना है। उन्‍होंने अपील की बीजेपी उम्‍मीदवारों को वोट कर उन्‍हें विजयी बनाएं। नड्डा ने कहा कि बंगाल की जनता को अब पीएम मोदी पर भरोसा है, ममता पर नहीं। इस बार बंगाल की जनता ममता बनर्जी को आराम देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+