West bengal Opinion Poll: एबीपी-सीवोटर का ओपिनियन पोल, ममता बनर्जी लगाएंगी जीत की हैट्रिक

West bengal Opinion Poll: एबीपी-सीवोटर का ओपिनियन पोल, बंगाल में ममता बनर्जी लगाएंगी जीत की हैट्रिक

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर एबीपी न्यूज और सी वोटर ने ओपिनियन पोल के आंकड़े जारी किए हैं। इस पोल में 2016 में हुए चुनाव के मुकाबले में भाजपा को भारी फायदा हो रहा है तो वहीं टीएमसी को बड़ा नुकसान है। इसके बावजूद टीएमसी सत्ता में वापसी करती दिख रही है। वहीं बीते चुनाव में तीन सीट जीतने वाली भाजपा इस चुनाव में मुख्य विपक्षी दल इस ओपिनियन पोल के मुताबिक होगी।

bengal Opinion Poll, abp bemgal Opinion Poll, tmc won in bengal, west bengal Assembly Election 2021, tmc, bjp, west bengal, Opinion Poll, mamata banerjee, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव, बंगाल ओपिनियन पोल, ममताब बनर्जी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को सी-वोटर- एबीपी न्यूज का ये ओपिनियन पोल कहता है कि राज्य की कुल 294 सीटों में से टीएमसी को 152-168 सीटों पर जीत मिलेगी। साफ है कि टीएमसी बहुमत के आंकड़े को आसानी से छू रही है। वहीं बीजेपी को 104-120 सीटें मिल सकती हैं। लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन को 18-20 सीटें और अन्य को 0-2 सीटों मिलने का अनुमान जताया गया है। 2016 में हुए चुनाव में टीएमसी ने 211, लेफ्ट और कांग्रेस के गठबंधन ने 76 और भाजपा ने तीन सीटें जीती थीं। इस चुनाव में टीएमसी और कांग्रेस गठबंधन को करीब 50-50 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। जिसका सीधा फायदा करीब 110 सीटों के रूप में भाजपा को मिल रहा है।

पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में खत्म होंगे चुनाव बता दें कि पश्चिम बंगाल में इस समय विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। पश्चिम बंगाल में 27 मार्च को से 29 अप्रैल तक आठ चरणों में चुनाव होना है। इसके बाद दो मई को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। 2016 में हुए विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी ने भारी बहुमत हासिल किया था। वहीं इस चुनाव में टीएमसी, भाजपा और लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन में मुख्य मुकाबला माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+