पश्चिम बंगाल चुनाव : आखिरी आठवें चरण में 4 जिलों की 35 सीटों पर मतदान कल

कोलकाता, 28 अप्रैल: पश्चिम बंगाल में चल रहे विधानभा चुनाव अपने आखिरी दौर में पहुंच गया है। कल गुरुवार (29 अप्रैल) को राज्य में आखिरी यानी आठवें चरण के लिए वोटिंग होगी। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो जाएगी। इस चरण में चार जिलों की कुल 35 विधानसभा सीटों पर वोट पड़ेंगे। इस चरण में मालदा की 6, बीरभूम की 11, मुर्शिदाबाद की 11 और कोलकाता नॉर्थ की 7 सीट शामिल हैं। दो मई तो नतीजों का ऐलान होगा।

west bengal assembly elections 2021 last phase voting

आखिरी चरण के लिए 84 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार प्रयोग करेंगें। आठवें चरण के लिए बीरभूम में 3908, मालदा में 2073, मुर्शिदाबाद में 3796 और कोलकाता उत्तर में 2083 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव में सत्ताधारी टीएमसी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है।

29 अप्रैल को इन सीटों पर होगा मतदान

आठवें चरण में जिन 35 सीटों पर मतदान होना है। उनमें मालदा की 6 सीट, बीरभूम की सभी 11 सीट, मुर्शिदाबाद की 11 और कोलकाता नॉर्थ की सभी 7 सीट हैं। ये सीट हैं- माणिकचक, मालदा, मोठाबरी, सुजापुर, वैष्णबनगर, खारग्राम, बुरवान, कंडी,भरतपुर, रेजिनगर, बेलदंगा, बरहम्पुर, हरिहरपारा, नौदा, डोमकल, जलांगी, चौरंगी, बैलेघाटा, जोड़ासांको, श्यामपुकुर, मानिकतला, काशीपुर बेलगछिया, दूबराजपुर, सूरी, बोलपुर बीरभूम, नानूर, लबपुर, सैंथिया, मयूरेश्वर, रामपुरहाट, हंसन, नलहाटी, मुरारई।

2016 के विधानसभा के नतीजे

पश्चिम बंगाल में 2016 में हुए विधानसभा चुनाव में कुल 294 सीटों में टीएमसी को 211 सीटों के साथ भारी बहुमत मिला था और ममता बनर्जी दूसरी बार सीएम बनी थीं। 2016 के चुनाव में वामपंथी दलों को 33, कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं। वहीं बीजेपी को सिर्फ 3 सीटों पर जीत मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+