दिलीप घोष बोले- TMC की तरह BJP के पास भी खुला है फिर से वोटों की गिनती कराने का विकल्प
कोलकाता, 19 जून। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भले ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री की कुर्सी से उतारने में असफल रही, लेकिन टीएमसी के बाद भाजपा प्रदेश में दूसरी बड़ी पार्टी बन गई है। इस बीच शनिवार को बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि बीजेपी चुनाव परिणाम में कम अंतर से हारी सीटों पर चुनौती देने के लिए चुनावी याचिका दायर कर सकती है। पार्टी के कई नेताओं ने कलकत्ता उच्च न्यायालय इसी तरह की याचिकाएं दायर कीं हैं।

दिलीप घोष ने आगे कहा, हमारी लीगल टीम सभी प्रकार के कानूनी विकल्पों की खोज कर रही है, जिसके जरिए याचिका दायर की जा सकती है। हम चुनाव याचिका दायर करने की भी योजना बना रहे हैं। जिन सीटों पर हमारे उम्मीदवार बेहद कम अंतर से हारे हैं उनकी पहचान की जा चुकी है। हमारे वकील तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि मई में नंदीग्राम में भाजपा के सुवेंदु अधिकारी से भयंकर लड़ाई हारने वाली ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग द्वारा उनकी हार की घोषणा के बाद पुनर्गणना के उनके अनुरोध को खारिज करने के कुछ मिनट बाद याचिका दायर करने के अपने फैसले की घोषणा की थी।
यह भी पढ़ें: 2015 में TMC सांसद को थप्पड़ मारने वाले देवाशीष बनर्जी की अस्पताल में मौत, गुरुवार को हुआ था हमला
ममता बनर्जी ने गुरुवार को याचिका दायर की थी, इसके अगले दिन तृणमूल कांग्रेस के चार और उम्मीदवारों ने बलरामपुर, गोघाट, मोयना और बोंगांव दक्षिण निर्वाचन क्षेत्रों में घोषित परिणामों के खिलाफ अपनी याचिका दायर की। बता दें कि बीजेपी ने चुनाव में कुल 77 सीटों पर जीत दर्ज की थी जिसमें से अब चार सीटों पर टीएमसी ने फिर से गिनती कराने की याचिका दायर की है। दिलीप घोष ने इस सिलसिले में शुक्रवार को चुनाव परिणामों को चुनौती देने की भाजपा की योजना के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि टीएमसी द्वारा इस्तेमाल किया गया विकल्प भाजपा के लिए भी खुला है।












Click it and Unblock the Notifications