WB Panchayat Election में हिंसा: कूच बिहार में मतपेटी लेकर फरार हुआ शख्स

पश्चिम बंगाल का पंचायत चुनाव (WB Panchayat Election) हिंसा की खबरों के कारण सुर्खियों में है। कूच बिहार में एक उपद्रवी मतपेटी लेकर फरार हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार इससे पहले चुनाव बाधित करने पहुंचे कुछ लोगों ने मतपेटी को आग भी लगाई।

गौरतलब है कि प्रदेशभर में पंचायत प्रतिनिधियों के निर्वाचन के लिए एक ही चरण में मतदान कराए जा रहे हैं। वोटिंग के दौरान शनिवार को जमकर उपद्रव हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स में अब तक 6 तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत 8 लोगों की मौत होने की खबरें हैं।

WB Panchayat Election

हिंसा और उपद्रव की खबरों के बीच कूच बिहार में शख्स बैलेट बॉक्स लेकर फरार हो गया। इंडिया टुडे की खबर के अनुसार,बंगाल पंचायत चुनाव के लिए जारी मतदान के दौरान कूचबिहार के माथाभांगा में नाटकीय घटना हुई। एक व्यक्ति को मतपेटी छीनकर उसके साथ भागते देखा गया।

कैमरे में कैद हुए विजुअल को देखने के बाद बंगाल पंचायत चुनाव के स्वतंत्र और निष्पक्ष होने पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उपद्रव के विजुअल से चुनाव प्रक्रिया की अखंडता पर चिंता गहराने लगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+