'मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की विफलता के चलते हुई हिंसा', NHRC का बड़ा खुलासा, बंगाल सरकार पर खड़े किए कई सवाल
एनएचआरसी ने बंगाल सरकार पर कई सवाल खड़े किए। साथ ही उन्होंने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हिंसा के लिए ममता सरकार जिम्मेदार है।

West Bengal Violence: पश्चिम बंगाल में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की विफलता के चलते बंगाल में हिंसा हुई। एनएचआरसी की फैक्ट फाइंडिंग टीम ने ममता सरकार पर कई सवाल खड़े किए हैं।
इस टीम के अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के हावड़ा और हुगली में हुई हिंसा को लेकर सिर्फ ममता सरकार जिम्मेदार है। उनकी विफलता के चलते राज्य में हिंसा हुई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सारे नियमों का उल्लंघन किया है।
एनएचआरसी की टीम ने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सीएम ममता बनर्जी की नाकामी की वजह से बंगाल में हिंसा हुई। वहीं, इससे पहले बंगाल हिंसा की जांच करने जा रही टीम को पुलिस ने रोक दी थी। इसी को लेकर उन्होंने सवाल खड़े किए हैं।
बता दें कि पिछले दिनों पश्चिम बंगाल के हावड़ा और हुगली में रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान हिंसा भड़क गई थी। पत्थरबाजी और बम फेंकने जैसी घटनाओं की वजह से राज्य में हिंसा भड़क गई थी। उपद्रवियों ने सार्वजनिक संपत्तियों को भारी क्षति पहुंचाई थी।
Recommended Video

हुगली में रेलवे स्टेशन के भीतर पत्थरबाजी की भी घटना सामने आई थी। हुगली के रिसड़ा में रेलवे स्टेशन के बाहर पुलिसकर्मियों से उपद्रवियों की झड़प हुई थी और रेलवे स्टेशन के भीतर जमकर नारेबाजी हुई थी। ईस्टर्न रेलवे के सीपीआरओ कौशिक मित्रा ने बताया कि रिसाड़ा में पत्थरबाजी की वजह से हावड़ा-बंदेल सेक्शन में ट्रेनों का संचालन रात 10.06 बजे से ठप था। स्थिति बेहतर होने के बाद देर रात 1.07 बजे फिर से ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका।
यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल: रामनवमी के मौक़े पर बार-बार क्यों हो रही है सांप्रदायिक हिंसा?












Click it and Unblock the Notifications