WB Panchayat Polls 2023: थम नहीं रही है हिंसा, 24 परगना में ASP को गोली मारी

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के दौरान जमकर हिंसा देखने को मिली। इस हिंसा में एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनों लोग घायल हुए। चुनाव के बाद मतगणना के दौरान भी यह हिंसा खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। मतगणना के दिन भी कई इलाकों में देखने को मिली है।

दक्षिण 24 परगना के भंगोर में हिंसक वारदात सामने आई है। यहां इंडियन सेक्युलर फ्रंड के एक कार्यकर्ता की हिंसा में मौत हो गई है। यहां मतगणना के दौरान बम फेंकने की घटना सामने आई है। जिसमे एडिशनल एसपी घायल हुए हैं।

west

जानकारी के अनुसार आईएसएफ का एक उम्मीदवार काउंटिंग के दौरान आगे चल रहा था, लेकिन आखिरी दौर की काउंटिंग में वह हार गया। जिसके बाद यहां जमकर हंगामा हुआ और यह हिंसा में तब्दील हो गया। हालात को देखते हुए यहां भारी पुलिस बल को मंगलवार की शाम से तैनात कर दिया गया है।

बता दें कि शनिवार को 74 हजार पंचायतों के लिए वोटिंग हुई थी, इस दौरान भी कई पोलिंग बूथ पर मारपीट की घटना सामने आई थी। यहां तक कि बूथ लूटने और आगजनी की भी वारदात सामने आई थी। जिसकी वजह से 19 जिलों में फिर से वोटिंग कराई गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+