सीएम ममता के आवास से वापस लौटे ट्रेनी डॉक्टर, फिर भरी हुंकार, लगाए बड़े आरोप, जानिए क्या- क्या कहा?
कोलकाता में मुख्यमंत्री आवास के बाहर सीएम ममता से चर्चा की प्रतीक्षा ट्रेनी डॉक्टर्स खराब मौसम में भीगकर करते रहे। लेकिन जब सीएम आवास से बाहर आईं तो उन्होंने कहा कि लाइव स्ट्रीमिंग की अनुमति नहीं दी जा सकती क्योंकि मामला अदालत में है। ऐसे में सीएम आवास के बाहर कई चिकित्सकों ने ममता सरकार को निशाने पर लिया कहा की वे अपनी मांग से पीछे हटने वाले नहीं है।
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना को लेकर विरोध के बीच एक बार फिर ट्रेनी डॉक्टर्स को निराशा ही हाथ लगी। सरकार से वार्ता के आमंत्रण के बाद अपनी जिद पर अड़े डॉक्टर्स के सामने सीएम ममता बनर्जी ने कानून का हवाला देते हुए अपनी मजबूरी सामने रखी तो डॉक्टर्स बिना चर्चा के वापस लौटे।

सीएम ममता बनर्जी से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल में शामिल डॉ. अकीब ने कहा, ''...सीएम की अपील के बाद हम कुछ मिनटों के लिए तैयार थे...जब हम चर्चा के लिए जाने वाले थे, तो हमें बताया गया कि समय समाप्त हो गया है, और सीएम हमसे नहीं मिल सकते... हम सीएम के साथ अगले संचार का इंतजार करेंगे, तब तक हम विरोध जारी रखेंगे...।"
वहीं कोलकाता के एक अन्य जूनियर डॉक्टर ने कहा, "हम सबूतों के साथ छेड़छाड़ में शामिल होने के लिए कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और ताला पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी अभिजीत मंडल की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। हम बहुत खुश हैं, क्योंकि सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई को अन्य लोगों को भी गिरफ्तार करना चाहिए जिन्होंने सबूतों के साथ छेड़छाड़ की है...।"












Click it and Unblock the Notifications