कूचबिहार: TMC ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, कहा- 'केंद्रीय सुरक्षाबलों ने 4 लोगों की नृशंस हत्या कर दी'

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के तहत 44 सीटों पर वोट डाले जा रहे है। इस बीच कूचबिहार के सितालकुची में एक पोलिंग बूथ पर जबरदस्त हंगामा हुआ और बवाल इतना बढ़ गया कि फायरिंग में 4 लोगों की मौत हो गई है। इस गोलीबारी में 3 लोग घायल भी हुए है। जिसके बाद तृणमूल कांग्रेस आरोप लगा रही है कि ये गोलीबारी केंद्रीय बलों ने की। टीएमसी की ओर से इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की गई है।

Recommended Video

    Bengal Election 2021: Kooch Bihar में हिंसा, Mamata Banerjee-PM Modi में जुबानी जंग | वनइंडिया हिंदी
    sitalkuchi cooch behar

    TMC ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को पत्र लिखकर केंद्रीय बलों द्वारा 3 घायल और 4 लोगों की मौत की जानकारी दी। टीएमसी ने अपने पत्र में बताया कि केंद्रीय बलों ने चार बेगुनाह लोगों की नृशंस हत्या कर दी। उनका सिर्फ इनता सा कसूर था कि उन्होंने लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लिया, जिसको संचालन आपकी तरफ से किया जा रहा है।

    इन सब के बीच कूचबिहार में हुई घटना को लेकर CRPF ने साफ किया है कि कूचबिहार के सीतलकुची में बूथ संख्या-126 के बाहर ना तो CRPF की तैनाती थी और ना ही वो इस घटना में किसी तरह से शामिल है। वहीं कूचबिहार के SP के मुताबिक एक आदमी की तबीयत खराब हुई और वो बेहोश हो गया, बूथ के सामने उसका इलाज चल रहा था। उस समय अफवाह फैल गई कि CISF ने उसे मारा-पीटा है। गांव के 300-350 लोगों ने CISF कर्मी पर हमला किया, राइफल ​छीनने और बूथ में घुसने की कोशिश के दौरान CISF ने फायरिंग कर दी।

    वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कल कूचबिहार में उस जगह का दौरा करेंगी, जहां आज फायरिंग में चार लोगों की मौत हो गई। सीएम ममता बनर्जी ने इस घटना पर कहा कि सीआरपीएफ ने आज सीतलकुची (कूच बिहार) में 4 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी है। सुबह एक और मौत हुई थी। CRPF मेरी दुश्मन नहीं है, लेकिन गृह मंत्री के निर्देश पर एक साजिश चल रही है और आज की घटना एक सबूत है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+