बंगाल: धारदार हथियार से वार कर TMC कार्यकर्ता की हत्या, 4 लोग गिरफ्तार
कोलकाता, 20 अगस्त: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में शनिवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जिसकी पहचान जले आलम गाजी के रूप में हुई है। इस घटना में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया, लेकिन अभी तक हत्या का मकसद पता नहीं चल पाया। अभी पिछले महीने भी 24 परगना जिले में टीएमसी नेता समेत 3 लोगों की हत्या हुई थी।

जानकारी के मुताबिक जिले के बसंती के भरतपुर इलाके में वारदात को अंजाम दिया गया। साथ ही ये हमला धारदार हथियार से किया गया था। जिस वजह से शरीर के ऊपरी हिस्से में गहरा घाव हो गया और उसे बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक चार लोग इस केस में गिरफ्तार हुए हैं, लेकिन हत्या की वजह पता नहीं चल पाई।
तीन लोगों को मारी थी गोली
बीते 7 जुलाई को दक्षिण 24 परगना जिले में बदमाशों ने टीएमसी नेता स्वपन माझी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस वक्त स्वपन अपने दो साथियों के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी बदमाशों ने उनके ऊपर अंधाधुंध गोली चलाई और फरार हो गए। इस घटना में तीनों लोगों की मौके पर मौत हो गई थी। बाद में पुलिस ने मौके से गोलियों के खोल और बम बरामद किए।












Click it and Unblock the Notifications