विज्ञापन पर बवाल: TMC का तंज- 'योगी सरकार ने भी माना ममता दीदी के विकास का लोहा'

कोलकाता, 12 सितंबर: एक अखबार के पहले पन्ने पर छपा विज्ञापन उत्तर प्रदेश सरकार की जमकर किरकिरी करवा रहा है। इस विज्ञापन में योगी सरकार के विकास कार्यों को बखान किया गया था, लेकिन तस्वीर में जो फ्लाईओवर दिख रहा, वो बंगाल का है। इसके अलावा फैक्ट्रियां भी विदेश की बताई जा रहीं। जिसके बाद से योगी सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है। रविवार को तृणमूल कांग्रेस ने इस विज्ञापन पर कड़ी आपत्ति जताई। साथ ही इसको लेकर बीजेपी पर पलटवार किया है।

TMC

अंग्रेजी अखबार में छपे इस विज्ञापन का शीर्षक 'ट्रांसफॉर्मिंग उत्तर प्रदेश अंडर योगी आदित्यनाथ' है। जिसमें सीएम योगी का कट-आउट लगा है। साथ ही नीचे फ्लाईओवर और उद्योगों की फोटो है। इस पर टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि अब बीजेपी ने मान लिया है कि बंगाल में विकास हो रहा है। साथ ही उन्होंने उसको अपने विज्ञापन के लिए हथियाने की कोशिश की। अखबार में विज्ञापन छापने से पहले यूपी सरकार से मंजूरी लेनी होती है, ऐसे में इसे अखबार की गलती ना बताकर, योगी सरकार पूरी जिम्मेदारी ले।

सांसद ने कहा कि बीजेपी सरकार ने अखबार पर दबाव डाला, जिस पर उनसे इस गलती का ठिकरा अपने मार्केटिंग डिपार्टमेंट पर फोड़ दिया। उन्होंने आगे कहा कि बंगाल सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के लिए कुल 2,058 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसके अलावा बंगाल सरकार ने 5000 किमी सड़कों का निर्माण करवाया, जबकि योगी सरकार में ये आंकड़ा 1680 किमी ही है।

स्वास्थ्य क्षेत्र के बारे में बात करते हुए डेरेक ने बताया कि जहां बंगाल में 86,000 अस्पताल के बिस्तर हैं, वहीं यूपी में केवल 56,000 हैं। अपराध के मामले में यूपी नंबर वन है, जबकि कोलकाता को सबसे सुरक्षित शहर बताया गया है। वहीं टीएमसी प्रवक्ता समीर चक्रवर्ती ने भी इसे योगी सरकार का धोखा बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+