इस खूबसूरत नेता का 9 साल तक था फेमस एक्टर से अफेयर, बाद में अभिनेता को खुद ही पहुंचाया था जेल
Sayantika Banerjee Love Life: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पूरे देश में सियासी पारा चरम पर है, सभी राजनीतिक दल अपने-अपने हिसाब से वोटरों को लुभाने में लगे हैं।

तो इस बार बंगाल में टीएमएसी ने चुनाव में फिर से ग्लैमर का तड़का लगा दिया है। उसने मशहूर बंगाली अभिनेत्री सायंतिका बनर्जी को बारानगर सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि 1 जून को यहां पर उपचुनाव के लिए मतदान होगा।
सजल घोष के खिलाफ अभिनेत्री लड़ेंगी चुनाव
आपको बता दें कि सायंतिका इस सीट पर बीजेपी के सजल घोष के खिलाफ चुनावी दंगल में हैं, मालूम हो कि इस सीट पर चुनाव इसलिए हो रहे हैं क्योंकि यह सीट पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय के टीएमसी छोड़ने की वजह से खाली हुई है।
साल 2021 में बांकुड़ा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था
बता दें कि अभिनेत्री ने साल 2021 में बांकुड़ा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन तब उन्हें हार का सामना करना पड़ा था लेकिन इसके बावजूद वो लगातार पार्टी के लिए काम करती रही हैं और इसी का नतीजा है कि ममता बनर्जी ने एक बार फिर से उन पर भरोसा जताया है।
डांस रियलिटी शो 'नाच डूम मचा ले' से की थी शुरुआत
आपको बता दें कि हद से ज्यादा खूबसूरत बंगाली अभिनेत्री सायंतिका बनर्जी ने अपने करियर की शुरुआत डांस रियलिटी शो 'नाच डूम मचा ले' से की थी। फिर उन्होंने 'टारगेट', 'हैंगओवर' जैसी कई फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें पहचान मिली थी 2012 में बंगाली फिल्म 'आवारा' से, यही नहीं 2018 बंगाल यूथ अवॉर्ड में उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया था।
सयंतिका बंगाली सुपरस्टार जॉय मुखर्जी के साथ 9 साल रिलेशनशिप में थीं
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहनी वाले अभिनेत्री बनर्जी अपनी लवलाइफ की वजह से भी काफी चर्चित रहीं। मालूम हो कि सयंतिका बंगाली सुपरस्टार जॉय मुखर्जी के साथ 9 साल रिलेशनशिप में थीं लेकिन साल 2018 में इन्होंने एक्टर पर मारपीट और गालीगलौज का इल्जाम लगाया था और उसे जेल पहुंचा दिया था।
'जिम से आते वक्त एक्टर ने पहले गाड़ी रोकी थी...'
ये मामला काफी चर्चा में रहा था क्योंकि अभिनेत्री ने कहा था कि 'जिम से आते वक्त एक्टर ने पहले उनकी गाड़ी रोकी थी और उसके बाद फिर उनसे मार-पीट की थी।' इसके बाद बंगाली एक्टर को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था।
जॉय अक्सर उनके साथ गंदा बर्ताव करते थे, अभिनेत्री का आरोप
अभिनेत्री ने मीडिया मीट में एक्टर पर आरोप लगाया था कि 'जॉय अक्सर उनके साथ गंदा बर्ताव करते थे लेकिन जब हद हो गई तो उन्हें पुलिस का सहारा लेना पड़ा था।' पुलिस ने एक्टर की कार भी जब्त कर ली थी।
जॉय मुखर्जी ने साल 2009 में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी
ये मामला काफी दिनों तक सुर्खियों में रहा था, हालांकि इसके बाद अभिनेत्री ने राजनीति का रूख किया। मालूम हो कि बंगाली सिनेमा का जाना-पहचाना चेहरा जॉय मुखर्जी ने साल 2009 में फिल्म 'लक्ष्यभेद' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था, उन्होंने हैंगओवर , टारगेट , शूटर जैसी कई चर्चित फिल्मों में काम किया है।
'शादी जब भी करेंगी सबको बताकर करेंगी'
हाल ही में वो अपनी शादी को लेकर भी काफी चर्चित थीं, जिसके बारे में उन्होंने सफाई भी दी थी कि 'शादी जब भी करेंगी सबको बताकर करेंगी।'
बांग्लादेश में शूटिंग के दौरान छेड़खानी भी हुई थी...
बिंदास बाला सायंतिका के साथ बांग्लादेश में शूटिंग के दौरान छेड़खानी भी हुई थी, जिसका खुलासा उन्होंने कुछ वक्त पहले ही एक पोस्ट के जरिए किया था। ज्वलंत मुद्दों पर खुलकर बोलने वाली सायंतिका को पूरा भरोसा है कि इस बार के चुनाव में उनको जनता का पूरा साथ और प्यार मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications