करोड़ों के फ्लैट घोटाले में क्यों घिरीं TMC सांसद नुसरत जहां, जानिए क्या है कनेक्शन?
Nusrat jahan flat scam: बंगाली फिल्मों की एक्ट्रेस और टीएमसी की सांसद नुसरत जहां अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन, इस बार वो एक बड़े घोटाले को लेकर खबरों में हैं।
नुसरत जहां मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुईं। ईडी ने नुसरत जहां को कोलकाता के कथित फ्लैट घोटाले के मामले में समन किया था। ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या है ये घोटाला और इसमें नुसरत जहां का क्या कनेक्शन है।

फ्लैट घोटाले से क्या है नुसरत जहां का कनेक्शन
दरअसल, वरिष्ठ नागरिकों के एक ग्रुप ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि एक रियल इस्टेट कंपनी '7 सेंस इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड' ने कोलकाता के न्यू टाउन में उन्हें फ्लैट देने का वादा कर उनके साथ धोखाधड़ी की। शिकायत में कहा गया कि कंपनी ने उन्हें सस्ते दाम पर फ्लैट देने का वादा किया और इसके बाद उनसे करोड़ों रुपए हड़प लिए। आरोप है कि जिस कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई, नुसरत जहां उस कंपनी की पूर्व डायरेक्टर हैं। इसके बाद ईडी ने इस मामले में नुसरत जहां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
भाजपा ने नुसरत जहां को घेरा
इस मामले में अब राजनीति भी तेज हो गई है और भारतीय जनता पार्टी ने नुसरत जहां पर सीधा हमला बोला है। भाजपा नेता शंकुदेब पांडा ने आरोप लगाया कि नुसरत जहां ने अपार्टमेंट बेचने का वादा कर लोगों से लाखों रुपए की ठगी की।
'चाहे सीएम हों या फिल्म कलाकर, कोई नहीं बचेगा'
वहीं, भाजपा की प्रदेश सचिव अग्निमित्रा पॉल ने भी मामले में नुसरत जहां को घेरा है। अग्निमित्रा पॉल ने कहा, 'ये मोदी करकार है, आप चाहे सीएम हों, नेता हों या फिर फिल्म स्टार हो, अगर आपने लोगों को ठगा है तो फिर बचने वाले नहीं हैं। रिटायर्ड लोगों ने फ्लैट लेने के लिए नुसरत जहां को अपनी जिंदगी भर की जमा-पूंजी के करोड़ों रुपए दिए, लेकिन ना तो उन्हें फ्लैट मिला और ना ही अपने पैसे वापस मिले। अभी जांच चल रही है, लेकिन अगर नुसरत जहां के खिलाफ सबूत मिलते हैं, तो उन्हें सजा जरूर मिलेगी।' मामले में अभी तक नुसरत जहां की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications