महुआ मोइत्रा ने पोस्ट किया मां का पियानो बजाते हुए वीडियो, यूजर बोले- इस धुन से बचपन याद आ गया
महुआ मोइत्रा ने रविवार को ट्विटर पर अपनी मां का पियानो बजाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसको 77 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Mahua Moitra News: टीएमसी सांसद महुआ ंमोइत्रा ने रविवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो क्लिप शेयर की है, जिसमें उनकी मां पियानो पर एक मधुर धुन बजाती नजर आ रही हैं। सनडे दिन पोस्ट किया गया यह वीडियो एक फूल मूड बूस्टर है, जो सोशल मीडिया यूजर्स को एक यादों की यात्रा पर ले जाता है। इस वीडियो को कई लोगों ने अपनी 'बचपन की यादें' को वापस लाना वाला बताया है।
महुआ मोइत्रा ने शेयर किया वीडियो
टीएमसी नेता वैसे तो अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने कुछ ऐसा पोस्ट किया है, जिसको देखकर हर कोई अपनी बचपन की यादों में खो गया। महुआ मोइत्रा ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा-'मेरी टैलेंटेड मां के इस पुराने पसंदीदा गाने से मेरी नींद खुल गई। हैप्पी सनडे!' वीडियो में महुआ मोइत्रा की मां को पियानो पर डोरिस डे का पॉपुलर सॉन्ग 'क्यू सेरा सेरा' को खूबसूरती से बजाते हुए दिखाया गया है।
लोगों को याद आए बचपन के दिन
कुछ घंटे पहले साझा किए जाने के बाद से इस ट्वीट को 77 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है, और आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। वीडियो पर नेटिज़न्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- "आह क्यू सेरा सेरा वह भी मां से सुनने को मिल रहा है, दिन की बेहतर शुरुआत के लिए नहीं कह सकता।
एक और यूजर ने लिखा कि क्यू सेरा सेरा - मेरी सबसे पसंदीदा और आपकी मां इसे बहुत अच्छी तरह से बजा रही हैं। मुझे स्कूल के दिनों और लोरेटो हाउस में हमारे संगीत शिक्षक की याद दिलाता है!












Click it and Unblock the Notifications