'कौन जाने, ये हुनर मुझे कहां ले जाए...', महुआ मोइत्रा ने सड़क किनारे बनाई चाय, Video शेयर कर पीएम पर कसा तंज

TMC MP Mahua Moitra Tea Making Video: संसद के बाहर और भीतर अक्सर पीएम नरेंद्र मोदी पर तीखे हमले बोलने वाली टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा ने अब चाय बनाने का वीडियो शेयर कर प्रधानमंत्री पर तंज कसा है।

Mahua Moitra

Mahua Moitra tea making video: भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अक्सर हमलावर रहने वालीं तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल महुआ मोइत्रा ने बिना नाम लिए फिर से पीएम मोदी पर तंज कसा है और अपना एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो में महुआ मोइत्रा सड़क किनारे एक चाय के स्टॉल पर चाय बनाती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में महुआ मोइत्रा ने तंज भरे अंदाज में लिखा है कि क्या पता ये हुनर उन्हें कहां ले जाए।

'चाय बनाने में अपने हाथ आजमाए...'

'चाय बनाने में अपने हाथ आजमाए...'

बुधवार रात को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किए गए 28 सेकंड के इस वीडियो में महुआ मोइत्रा सड़क किनारे एक स्टॉल पर चाय बना रही हैं। वीडियो के कैप्शन में महुआ मोइत्रा ने लिखा, 'चाय बनाने में अपने हाथ आजमाए... कौन जानता है कि ये हुनर मुझे कहां ले जाए।' महुआ मोइत्रा ने अपने इस वीडियो से सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। पीएम मोदी अक्सर अपनी सभाओं में कहते हैं कि वो बचपन में चाय बेचा करते थे। महुआ मोइत्रा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

'दीदिर सुरक्षा कवच' का कर रहीं थी प्रचार

बुधवार को महुआ मोइत्रा अपने लोकसभा संसदीय क्षेत्र कृष्णानगर में दौरा कर रही थीं कि बीच में सड़क किनारे एक चाय के स्टॉल पर रुक गईं। इसके बाद महुआ मोइत्रा ने स्टॉल पर चाय बनाई और उन्हें देखने के लिए वहां काफी लोग जमा हो गए। चाय बन जाने के बाद स्टॉल के मालिक ने भगोना अपने हाथ में लिया और वहां खड़े लोगों को चाय पिलाई। आपको बता दें कि पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए तृणमूल कांग्रेस ने 2023 में अपना नया अभियान 'दीदिर सुरक्षा कवच' शुरू किया है और महुआ मोइत्रा अपने संसदीय क्षेत्र में इसी अभियान का प्रचार कर रहीं थी।

'अब अगले जुमलों पर हाथ आजमाइए'

'अब अगले जुमलों पर हाथ आजमाइए'

वहीं, महुआ मोइत्रा के इस वीडियो और कैप्शन पर भाजपा के पूर्व नेता और नेताजी सुभाष चंद्र बोल के परिवार के सदस्य चंद्र कुमार बोस ने भी रिएक्शन दिया है। चंद्र कुमार बोस ने वीडियो पर चुटकी लेते हुए लिखा, 'मुझे यकीन है कि आप अच्छी तरह जानती हैं कि ये हुनर आपको कहां ले जाएगा।' इसके अलावा एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- 'एमबीए चायवाली...।' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'आपने सबसे ऊंचे पद के लिए एक बॉक्स चेक कर लिया है, अब अगले जुमलों पर हाथ आजमाइए।'

Recommended Video

      Mahua Moitra, football खेलती आईं नजर, शॉट लगाते हुए यूं संभाली साड़ी | वनइंडिया हिंदी | *News

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+