Lok Sabha Polls: 'पहले 200 सीटें जीतकर दिखाएं', BJP के 400 पार के नारे पर ममता 'दीदी' का चैलेंज
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी इलेक्शन कैंपेन का आगाज कर दिया। ममता दीदी ने टीएमसी प्रत्याशी महुआ मोइत्रा के समर्थन में कृष्णानगर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए 400 पार का नारा देने वाली बीजेपी को खुली चुनौती दी।
सीएम ममता बनर्जी ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए के 400 से पार से लक्ष्य का माखौल उठाया और निशाना साधते हुए उन्होंने कम से कम 200 सीटें जीतने का चैलेंज किया।

भाजपा को ममता का चैलेंज
ममता बनर्जी ने अपने भाषण में बीजेपी को घरते हुए कहा कि भाजपा '400 पार' कह रही है, मैं उन्हें पहले 200 सीटों का बेंचमार्क पार करने की चुनौती देती हूं। 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में उन्होंने 200 से अधिक सीटों का लक्ष्य रखा था, लेकिन उन्हें 77 पर रुकना पड़ा। इन 77 में से कुछ हमारे साथ जुड़ गए।
इतना ही नहीं भाजपा को 'जुमला' पार्टी करार देते हुए टीएमसी सुप्रीमो ने उन पर नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के संबंध में "झूठ फैलाने" का भी आरोप लगाया। ममता ने कहा कि वो सीएए को राज्य में लागू होने नहीं देंगी। उन्होंने लोगों को आगाह किया कि सीएए के लिए आवेदन करने वाला व्यक्ति विदेशी बन जाएगा।
सीएए को लेकर बोला हमला
बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि "सीएए वैध नागरिकों को विदेशी बनाने का एक जाल है। एक बार जब आप सीएए लागू कर देंगे तो एनआरसी भी लागू हो जाएगा। हम पश्चिम बंगाल में ना तो सीएए और ना ही एनआरसी की इजाजत देंगे।केंद्र सरकार के झूठे आश्वासन में ना पड़ें।"
पश्चिम बंगाल में कोई इंडिया गुट नहीं: ममता बनर्जी
रविवार की रैली में ममता बनर्जी ने इंडिया ब्लॉक के साझेदार सीपीआई (एम) और कांग्रेस पर पश्चिम बंगाल में "भाजपा से हाथ मिलाने" का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "पश्चिम बंगाल में कोई इंडिया गठबंधन नहीं है। सीपीआई (एम) और कांग्रेस बंगाल में भाजपा के लिए काम कर रही हैं। मैंने इस इंडिया ब्लॉक का गठन किया है और इसे यह नाम दिया है। चुनाव के बाद हम इस पर गौर करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications