पश्चिम बंगाल: टीएमसी नेता बिमान बनर्जी तीसरी बार बने विधानसभा के स्पीकर
नई दिल्ली, मई 8। पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन के बाद तृणमूल कांग्रेस के नेता बिमान बैनर्जी को विधानसभा का स्पीकर नियुक्त किया गया है। बिमान बनर्जी लगातार तीसरी बार विधानसभा के स्पीकर नियुक्त हुए हैं। इससे पहले गुरुवार और शुक्रवार को प्रोटेम स्पीकर और पूर्व मंत्री व टीएमसी के वरिष्ठ नेता सुब्रत मुखर्जी ने नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा सदस्यता की शपथ दिलाई थी। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की लगातार तीसरी बार सरकार बनी है और ममता बनर्जी फिर से राज्य की मुख्यमंत्री चुनी गई हैं। उन्होंने 5 मई को शपथ ग्रहण की थी।

बंगाल में तीसरी बार बनी टीएमसी की सरकार
पश्चिम बंगाल में टीएमसी ने एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। सत्तारूढ़ टीएमसी का बीजेपी से बहुत कड़ा मुकाबला था, लेकिन टीएमसी ने पिछले चुनाव से भी अधिक सीटें जीतकर ये दिखा दिया कि बंगाल की सत्ता से उसको हिला पाना इतना आसान नहीं था। बीजेपी राज्य में दूसरे नंबर की पार्टी रही और कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन का सफाया हो गया। टीएमसी ने राज्य में 213 सीटें जीतीं। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी ने 77 सीटें हासिल की।












Click it and Unblock the Notifications