आसनसोल उपचुनाव में TMC के प्रत्याशी होंगे शत्रुघ्न सिन्हा, बाबुल सुप्रियो लड़ेंगे विधानसभा उपचुनाव
नई दिल्ली, 13 मार्च: उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत पांच राज्यों में चल रही चुनावी प्रक्रिया खत्म हो गई है। जिस वजह से शनिवार को चुनाव आयोग ने चार राज्यों में उपचुनाव का ऐलान किया। जिसमें पश्चिम बंगाल के आसनसोल संसदीय क्षेत्र और बालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। इसके लिए रविवार को टीएमसी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया। साथ ही ये दावा किया कि दोनों सीटों पर उपचुनाव उनकी पार्टी जीतेगी।

ममता ने लिखी ये बात
ममता बनर्जी ने ट्वीट कर लिखा कि अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की ओर से यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि आसनसोल से लोकसभा उपचुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रसिद्ध अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा हमारे उम्मीदवार होंगे। इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रसिद्ध गायक बाबुल सुप्रियो, बालीगंज से विधानसभा उपचुनाव में लड़ेंगे। जय हिंद, जय बांग्ला, जय मां- माटी- मानुष!

बीजेपी छोड़ने की वजह से गई सदस्यता
आपको बता दें कि बाबुल सुप्रियो आसनसोल से 2019 का लोकसभा चुनाव जीते थे और केंद्रीय मंत्री बने, लेकिन 2021 में मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान उनको बाहर कर दिया गया। माना जाता है कि इसी फैसले से नाराज होकर उन्होंने बीजेपी छोड़ दी। जिस वजह से उनकी लोकसभा की सदस्यता भी चली गई। शुरू में उन्होंने राजनीति से संन्यास लेने की बात कही थी, लेकिन बाद में उन्होंने यूटर्न लिया और टीएमसी में शामिल हो गए।

2019 का चुनाव हारे थे सिन्हा
वहीं दूसरी ओर 2019 के लोकसभा चुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा ने पटनासाहिब सीट को चुना था, लेकिन बीजेपी के रविशंकर प्रसाद ने उन्हें हरा दिया। इसके बाद उनके बेटे लव सिन्हा ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन वो भी हार गए।

ये हैं उपचुनाव में अहम तारीखें
नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख- 17 मार्च 2022
नामांकन की आखिरी तारीख- 24 मार्च 2022
नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख- 28 मार्च 2022
मतदान की तारीख- 12 अप्रैल 2022
मतगणना की तारीख- 16 अप्रैल 2022
Recommended Video
-
ECI ने आंधी रात को जारी की पश्चिम बंगाल की सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट,SIR के विवादित 29 लाख वोटरों पर आया फैसला -
UP News: 'बस 11 MLA चाहिए, फिर Muslim एनकाउंटर के बदले Encounter', भड़काऊ बयानबाजी वाले Shaukat Ali कौन हैं? -
'नहीं तो यूपी, बिहार की एस्प्रेस ट्रेनों को रोक देंगे', राज ठाकरे MNS ने आखिर क्यों दी ये धमकी? -
Nitish Kumar निर्विरोध JDU के अध्यक्ष चुने गए, फिर मिली पार्टी की कमान, कब मिला था पहली बार ये पद? -
धामी सरकार के 4 साल: सीएम ने गिनाईं उपलब्धियां, 3.76 लाख करोड़ निवेश, 30 हजार नौकरी, देहरादून का होगा कायाकल्प -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications