इन दो लोगों की वजह से टीएमसी में गए शत्रुघ्न सिन्हा, कांग्रेस को लेकर भी दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली, 17 मार्च: शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ दिया था। अब उन्होंने ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर विश्वास जताया है। पार्टी ज्वाइन करने के साथ ही टीएमसी ने सिन्हा को बड़ा तोहफा दिया, जहां उन्हें आसनसोल लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया गया। अब एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने टीएमसी में जाने की वजह बताई। साथ ही चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के बारे में भी बड़ा बयान दिया।

Yashwant

न्यूज चैनल एनडीटीवी से बातचीत के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि ममता बनर्जी की पार्टी में शामिल होना मेरे लिए एक बड़ा सम्मान है। उनकी पार्टी चाहती थी कि मैं आसनसोल संसदीय सीट से चुनाव लड़ूं। उन्होंने कहा कि टीएमसी में मुझे लाने में मेरे बड़े भाई यशवंत सिन्हा और प्रशांत किशोर ने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। एक दिन प्रशांत उनके पास पहुंचे थे। उस दौरान उन्होंने लंबी बातचीत की। जिसमें बंगाल की राजनीति पर भी चर्चा हुई। वो चाहते थे कि मैं टीएमसी में जाऊं।

सिन्हा के मुताबिक पीके को लगता है कि मुझे सही जगह पर पहुंचने के लिए गलत रास्ते अपनाने होंगे। वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या ममता बनर्जी पीएम कैंडिडेट के रूप में फिट बैठती हैं, तो सिन्हा ने कहा कि मेरा मानना ​​है कि ममता बनर्जी निश्चित रूप से राष्ट्र की नेता बनने के लिए उपयुक्त हैं। वो सही मायने में एक जन नेता हैं। उनके पास क्षमता भी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बीजेपी के खिलाफ ममता बनर्जी ने चुनाव जीता, उसके लिए उन्हें सलाम है।

वहीं कांग्रेस पर टीएमसी नेता ने कहा कि मैं संकट के समय कांग्रेस की आलोचना नहीं करना चाहता हूं। फिलहाल मैं कांग्रेस के बारे में बिल्कुल भी बात नहीं करूंगा। जवाहरलाल नेहरू से लेकर इंदिरा तक कांग्रेस के नेताओं के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है। मुझको गांधी परिवार से कोई शिकायत नहीं है, लेकिन ऐसे कुछ लोग हैं जिनके बारे में मैं बात नहीं करना चाहता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+