कांग्रेस छोड़ शत्रुघ्न सिन्हा ने थामा TMC का दामन, कहा- एक महान महिला नेता के नेतृत्व में चुनाव लड़ूंगा
कोलकाता। पूर्व सांसद अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने मंगलवार, 15 मार्च को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस छोड़ तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया। वहीं कांग्रेस में आने से पहले सिन्हा भारतीय जनता पार्टी के नेता थे। शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्विटर पर कहा कि वह "बंगाल की बाघिन", ममता बनर्जी के निमंत्रण पर टीएमसी में शामिल हुए हैं। "यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे अपने निमंत्रण पर, बंगाल की टाइग्रेस आजमाई हुई, परखी हुई, सफएल माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की टीएमसी में मैं शामिल हो गया हूं। एक महान महिला, जनता की महान नेता के गतिशील नेतृत्व में चुनाव लड़ूंगा।

सिन्हा ने 2019 में भाजपा से कांग्रेस का दामन थाम लिया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि भाजपा वन-मैन शो बन गई है और सभी निर्णय पीएमओ (प्रधान मंत्री कार्यालय) द्वारा किए गए थे। बंगाल की सीएम और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने 13 मार्च को कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा 12 अप्रैल को पार्टी के टिकट पर पश्चिम बंगाल की आसनसोल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। आसनसोल संसदीय सीट भाजपा विधायक बाबुल सुप्रियो के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी, जो तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
बाबुल सुप्रियो बालीगंज सीट से चुनाव लड़ेंगे, जो टीएमसी विधायक सुब्रत मुखर्जी की मृत्यु के बाद खाली हुई थी। सुब्रत मुखर्जी का पिछले साल 4 नवंबर को सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था। मुखर्जी ममता बनर्जी कैबिनेट में एक प्रमुख मंत्री थे।
वहीं आसनसोल से टिकट मिलने पर शत्रुघ्न सिन्हा को बाहरी कहा जा रहा है, जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा, 'मुझे कोई बाहरी कैसे कह सकता है? मेरी जन्मभूमि (बिहार) की तरह ही बंगाल भी मेरी कमजोरी रही है। मैंने राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फिल्म 'अन्तोर कोली जात्रा' समेत कई फिल्में बांग्ला में की हैं।' सिन्हा ने कहा, 'इसके अलावा आसनसोल में बंगाली के अलावा बिहार, झारखंड और दूसरे राज्यों के लोग भी रहते हैं। यदि मुझे आसनसोल में बाहरी कहा जा सकता है तो क्या आप वाराणसी से चुनाव लड़ने वाले प्रधानमंत्री के लिए भी ऐसा कहेंगे।'












Click it and Unblock the Notifications