Kolkata Rape Case: ममता सरकार के खिलाफ जूनियर डॉक्टर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई घटना के बाद कोलकाता के जूनियर डॉक्टर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। जूनियर डॉक्टरों ने अब ममता सरकार के खिलाफ एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है। जूनियर डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। ये डॉक्टर पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठ गए हैं।
गौर करने वाली बात कि 9 अगस्त को कोलकता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड स्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी।

शुक्रवार को डॉक्टरों ने डोरिना क्रॉसिंग पर प्रदर्शन शुरू करते हुए ममता सरकार को 24 घंटे का अल्टिमेटम दिया था। डॉक्टरों ने ममता सरकार को 24 घंटे का अल्टिमेटम देते हुए कहा था कि अगर हमारी मांगे पूरी नहीं होती हैं तो अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे।
इससे पहले डॉक्टरों ने 42 दिन तक प्रदर्शन करने के बाद सरकार से हुई बातचीत के बाद 21 सितंबर को अपना प्रदर्शन वापस ले लिया था।
एक जूनियर डॉक्टर ने बताया कि प्रदेश सरकार अपनी डेडलाइन को पूरा करने में फेल रही है, इस वजह से हमने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। हमने पारदर्शिता के लिए मंच पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं।
आज से स्निग्धा हाजरा, तनया पांजा और अनुस्टुप मुखोपाध्याय, एसएसकेएम के अर्नब मुखोपाध्याय, एनआरएस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल से पुलस्थ आचार्य और केपीसी मेडिकल कॉलेज की सायंतनी घोष हाजरा भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
जूनियर डॉक्टरों ने सरकार के सामने अपनी 9 मांगें रखी हैं, जिनमें अस्पतालों में बेहतर सुरक्षा उपायों की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया गया है।
डॉक्टर मांग कर रहे हैं कि स्वास्थ्य सचिव एनएस निगम को हटाया जाए, प्रदेश के सभी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में एक केंद्रीकृत रेफरल प्रणाली की स्थापना और बिस्तरों की रिक्तियों की निगरानी के लिए एक प्रणाली शुरू की जाए।
इसके अतिरिक्त डॉक्टर सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे, ऑन-कॉल रूम और वॉशरूम सहित आवश्यक सुविधाओं की स्थापना की देखरेख के लिए टास्क फोर्स के गठन की मांग कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications