अभिषेक बनर्जी के नाम पर पैसों की वसूली, कोलकाता मेयर के OSD पर गंभीर आरोप, थाने में शिकायत दर्ज

कोलकाता नगर निगम के मेयर फिरहाद हकीम के ओएसडी ओएसडी पर बड़ा आरोप लगा है। मामले को लेकर कोलकाता के शेक्सपियर सारणी पुलिस स्टेशन में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के कार्यालय की ओर एक पुलिस शिकायत दर्ज की कराई गई है। आरोप है कि वह सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर अभिषेक बनर्जी के नाम का इस्तेमाल कर लोगों से पैसा वसूला जाता है। मामले में कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम के ओएसडी कालीचरण बनर्जी समेत अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज की गई है।

मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद फिरहाद हकीम का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि मामले को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं है। कोलकाता के मेयर ने कहा कि उन्होंने मीडिया के जरिए सुना है। फिरहाद हकीम ने कहा, "अगर ऐसी कोई शिकायत थी तो आप मुझे बता सकते हैं... जांच की व्यवस्था करता, अब अगर किसी व्यक्ति के नाम से कोई शिकायत है, जिसका कोई आधार नहीं है तो मैं उसे कैसे हटा सकता हूं ? मैंने इस आरोप के बारे में मैंने भी सुना है।"

Abhishek Banerjee

बीजेपी ने टीएमसी पर साधा निशाना
नेता प्रतिपक्ष नेता शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को मामले में टीएमसी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा की टीएमसी सरकार ने बंगाल में कानून को ताख पर रख दिया है। वसूली, हिंसा जैसी घटनाएं यहां आम हैं और जनता त्रस्त है। अधिकारी ने कहा, ...मैंने पहले भी कहा था कि काली पैसा वसूली करता है। 200 करोड़ रुपये खर्च कर तृणमूल भवन बनाया जा रहा है। काली को वह पैसा इकट्ठा करने का काम सौंपा गया है, जो भी उस भवन के निर्माण का प्रभारी होता है, काली पैसे लेकर उसे दे देता है। मैंने यह शिकायत बहुत पहले की थी। काली के पास सात फ्लैट है...काली के पास पार्थ चटर्जी से भी अधिक संपत्ति है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+