प. बंगाल रामनवमी: CM ममता का आरोप- हावड़ा-हुगली हिंसा के लिए बीजेपी जिम्मेदार, फैक्ट फाइंडिंग टीम जरूरी नहीं
CM Mamata रामनवमी जुलूस के दौरान हावड़ा और हुगली में हुई हिंसा मामले में स्थिति बिगड़ने के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने दोबारा हिंसा के कारण हालात बिगनड़ने की आशंका जाहिर की है। जानिए पूरा मामला

हुगली और हावड़ा हिंसा पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, बीजेपी के कारण हिंसक घटनाएं हुईं। पुलिस ने की अनुमति नहीं दी।
बकौल सीएम ममता, बैठक के दौरान पहले उन्होंने (भाजपा) कहा कि वे दोपहर में अपना कार्यक्रम करेंगे लेकिन लोगों को भड़काने के लिए जानबूझकर नमाज के समय रैली निकाली गई।
हालात नियंत्रण में, बीजेपी की टीम से हिंसा भड़कने की आशंका
मुख्यमंत्री ने कहा, अब जबकि स्थिति नियंत्रण में आ गई है, बीजेपी हिंसा को और भड़काने के लिए फैक्ट फाइंडिंग टीम भेज रही है... जब सामान्य स्थिति बहाल हो गई है तो फैक्ट फाइंडिंग टीम की क्या जरूरत है?
Now that the situation has been bought under control, BJP is sending a fact-finding team to further incite violence... What is the need of a fact-finding team, when normalcy has been restored?: West Bengal CM Mamata Banerjee pic.twitter.com/kw5neE3Z2L
— ANI (@ANI) April 10, 2023
बता दें कि रामनवमी जुलूस के दौरान हावड़ा और हुगली के अलावा बिहार में भी कुछ जगहों पर हिंसा की खबरें सामने आई थीं। दोनों राज्यों में हिंसा पर बीजेपी हमलावार है और राज्य सरकार को कानून व्यवस्था की स्थिति के लिए जिम्मेदार बता रही है।












Click it and Unblock the Notifications