Nyay Yatra: 2 दिन के ब्रेक के बाद बंगाल के जलपाईगुड़ी से शुरू हुई 'न्याय यात्रा', राहुल ने संभाली कमान
Bharat Jodo Nyay Yatra: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से शुरू हुई 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' दो दिन के ब्रेक के बाद आज फिर से शुरू हो गई है। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले से फिर से यात्रा शुरू की गई है।
सिलीगुड़ी में थाना मोड़ से एयर व्यू मोड़ तक राहुल गांधी पदयात्रा करेंगे और फिर उसके बाद वहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का नेतृत्व करने के लिए 28 जनवरी को पश्चिम बंगाल पहुंचे, उन्होंने दो दिन के अवकाश के बाद जलपाईगुड़ी जिले से फिर से अपनी यात्रा शुरू की।












Click it and Unblock the Notifications