पश्चिम बंगाल में महिला के साथ 'तालिबानी' सलूक, TMC कार्यकर्ता ने सरेआम बरसाए कोड़े, पार्टी ने ऐसे किया रियेक्ट
West Bengal: पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ टीएमसी रविवार को एक वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी बीजेपी और सीपीएम के निशाने पर आ गई। वीडियो में एक टीएमसी पदाधिकारी को एक महिला और एक पुरुष को सार्वजनिक रूप से एक कथित विवाहेतर संबंध के मामले में सलिशी सभा (कंगारू कोर्ट) में कोड़े मारते और पीटते हुए देखा जा सकता है। विपक्ष ने इस घटना को तालिबान के न्याय वितरण से जोड़ते हुए टीएमसी को पर जमकर हमला बोला।
यह घटना 28 जून को उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा ब्लॉक के लखीपुर ग्राम पंचायत क्षेत्र में हुई। घटना का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में गुस्सा बढ़ गया। वीडियो में लोगों से घिरे सभा में जो व्यक्ति आदमी और औरत को बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रहा है उसकी पहचाना ताजिमुल इस्लाम के रूप में हुई है। इस्लाम एक टीएमसी कार्यकर्ता है जिसे इलाके में जेसीबी के नाम से जाना जाता है।

चोपड़ा में महिला पर सार्वजनिक रूप से हमला किए जाने वाले वीडियो के वायरल होने के बाद टीएमसी नेता शांतनु सेन ने इस मामले पर सफाई दी है। उन्होंने सरकार या टीएमसी से इसका कोई भी संबंध होने से इनकार करते हुए आरोपी के गिरफ्तारी की जानकारी दी।
शांतनु सेन ने कहा, "तृणमूल पार्टी और सरकार चोपड़ा में हुई इस तरह की घटनाओं का समर्थन नहीं करती। पुलिस ने स्वत: संज्ञान लिया है और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ितों को पुलिस सुरक्षा दी गई है। टीएमसी ऐसी गतिविधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस में विश्वास करती है..."
#WATCH | On viral video showing a woman being assaulted in public in Chopra, TMC leader Shantanu Sen says, "Trinamool as a party and government doesn't support the type of activities which have happened in Chopra. Police have taken suo-moto notice and the main accused has been… pic.twitter.com/rx6l9YuaSC
— ANI (@ANI) July 1, 2024
टीएमसी नेता सांतनु सेन ने आगे कहा, ''यह निंदनीय है। टीएमसी के स्थानीय नेताओं ने भी घटना की निंदा की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हमें आश्चर्य तब होता है जब भाजपा कंगारू कोर्ट आदि के बारे में बात करती है। हमने यूपी और बिहार में कंगारू कोर्ट के नाम पर अत्यधिक क्रूरता की कई घटनाएं देखी हैं। पुलिस को अपना काम करने दीजिए।"












Click it and Unblock the Notifications