बंगाल में नंदीग्राम में BJP कार्यकर्ता की हत्या के बाद भारी विरोध, पुलिस का करना पड़ा लाठी चार्ज
लोकसभा चुनाव के बीच पश्चिम बंगाल में फिर से हिंसा भड़की। नंदीग्राम में 12 घंटे के बंद का आह्वान करने वाली गुस्साई भीड़ ने कई दुकानों को आग लगा दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक भाजपा की ओर के कई बड़े आरोप लगाए गए हैं। जिसमें दावा किया गया कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कई बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमले किए। जिसके बाद हालात खराब हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल का इस्तेमाल करना पड़ा।
नंदीग्राम में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध में बीजेपी ने आगजनी की और TMC के खिलाफ नारेबाजी भी की। वहीं, TMC इस हिंसा को पारिवारिक विवाद बता रही है, लेकिन बीजेपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि लोकसभा चुनाव में हार को देखते हुए TMC बौखलाहट में ऐसे हमले कर रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई है।

बीजेपी कार्यकर्ताओं के हमले के विरोध के चलते सड़कों पर लंबा जाम लग गया। हालात ऐसे हो गए कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके में भारी पुलिस तैनाती की गई। जिले के सोनाचूरा इलाके में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। हिंसा को नियंत्रित करने के लिए इलाके में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की एक इकाई भी तैनात की गई है।












Click it and Unblock the Notifications