बर्धमान में बोले पीएम मोदी- चौथे चरण तक बंगाल में टीएमसी क्लीन बोल्ड तो BJP ने पूरी कर ली सेंचुरी
बर्धमान, अप्रैल 12 । पश्चिम बंगाल में पांचवे चरण का मतदान 17 अप्रैल को होगा और उसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राज्य में ताबड़तोड़ प्रचार जारी है। सोमवार को पीएम मोदी बर्धमान जिले में पहुंचे, जहां उन्होंने एक रैली को संबोधित किया। इस रैली में पीएम मोदी ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल में दीदी का तो सफाया हो गया है। पीएम मोदी ने कहा कि चौथे चरण तक टीएमसी बंगाल में क्लीन बोल्ड हो चुकी है, जबकि भाजपा की सेंचुरी पूरी हो रही है।
Recommended Video

खेला करने वालों के साथ ही खेला हो गया- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'चार चरणों के चुनाव में बंगाल की जनता ने इतने चौके-छक्के मारे कि भाजपा की सीटों की सेंचुरी हो गई है और टीएमसी क्लीन बोल्ड हो चुकी है। पीएम ने कहा कि जो लोग बीजेपी के साथ खेल करने की सोच रहे थे, खुद उन्हीं के साथ खेला हो गया है।
'मां, माटी, मानुष' का नारा भूल गई हैं दीदी- पीएम मोदी
पीएम ने कहा कि नंदीग्राम में भी ममता दीदी के साथ खेला हो चुका है, बंगाल के लोगों ने दीदी का बहुत बड़ा प्लान फेल कर दिया। पीएम मोदी ने आगे कहा कि दीदी की पार्टी बंगाल में अपना मकसद भूल गई है। पीएम मोदी ने कहा कि ममता बनर्जी 'मां, माटी और मानुष' को भूल गई हैं और सिर्फ जनसभाओं में अपने नाम का ही बखान करती हैं। पीएम मोदी ने कहा कि दीदी (ममता बनर्जी) ने 10 साल तक बंगाल में 'मां, माटी, मानुष' के नारे के साथ ही शासन किया है, लेकिन अब वो अपनी रैलियों में सिर्फ 'मोदी-मोदी' कहती रहती हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि हर दिन के साथ ममता बनर्जी का गुस्सा भी बढ़ता जा रहा है और इसकी वजह यही है कि बंगाल की जनता ने टीएमसी को राज्य से बाहर कर दिया है, नंदीग्राम में भी ममता हार चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications