बंगाल हिंसा पर पीएम मोदी ने जताई चिंता, राज्यपाल से फोन पर की बात

कोलकाता, मई 02: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद जारी हिंसा को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी चिंता जताई है। पीएम मोदी ने फोन पर बंगाल के गवर्नर जगदीप धनखड़ से हाल ही में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कथित रूप से हिंसा और पूर्वी राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर बात की। उधर गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से इस मामले में रिपोर्ट मांगी हैं। वहीं बंगाल में जारी हिंसा के दौर के बीच भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को टालने की मांग की है।

Recommended Video

      Bengal Violence: PM Modi ने राज्यपाल Jagdeep Dhankhar से फोन कर क्या कहा? | वनइंडिया हिंदी
      PM Modi expressed anguish at law and order situation in Bengal: Governor Jagdeep Dhankhar

      श्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मंगलवार दोपहर ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। राज्यपाल ने ट्वीट कर कहा, 'पीएम ने फोन किया और गंभीर रूप से चिंताजनक कानून और व्यवस्था की स्थिति पर अपनी गंभीर पीड़ा और चिंता व्यक्त की। सीएम ममता बनर्जी से मैं गंभीर चिंताओं को साझा करता हूं। राज्य में हिंसा बर्बरता, आगजनी, लूट और हत्याएं बेरोकटोक जारी हैं। इस पर नियंत्रण बहुत ही जरूरी है। राज्य में कानून व्यवस्था को संभालने के लिए तत्काल एक्शन लिए जाने की जरूरत है।

      इससे पहले राज्यपाल ने मंगलवार को पुलिस महानिदेशक पी नीरजनयन और कोलकाता पुलिस कमिश्नर सोमेन मित्रा से तत्काल रिपोर्ट तलब किया था। मंगलवार को डीजी और सीपी ने राज्यपाल से मुलाकात कर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। उसके बावजूद भी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है।

      इस बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और महासचिव भूपेंद्र यादव सोमवार को बंगाल पहुंच रहे हैं। दोनों नेता राज्य में राजनीतिक हिंसा में मारे गए बीजेपी कार्यकर्ताओं के परिजनों से मुलाकात करेंगे। इससे पहले बीजेपी की ओर से हिंसा पर चिंता जताते हुए कहा गया था कि यह लोकतंत्र की हत्या करने जैसा है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+