West Bengal: कोलकाता के बाद मुर्शिदाबाद के हॉस्टल में मिला फार्मेसी स्टूडेंट का शव, मचा हड़कंप!
बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में लेडी डॉक्टर रेप- मर्डर के मामले में एक्शन की मांग थामी नहीं कि एक और मामला सामने आ गया। अब मुर्शिदाबाद एक हॉस्टल में फार्मेसी स्टूडेंट का शव मिला है। दावा किया जा रहा है कि छात्र की हत्या करके उसके शव को हास्टल में लटका दिया गया था। हालांकि घटना का जानकारी होने के बाद मौके पहुंची पुलिस ने शव के कब्जे में लेने के बाद जांच शुरू कर दी है।
देशभर के मेडिकल संस्थानों में सुरक्षा की मांग की जा रही है। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में लेडी डॉक्टर के साथ रेप- मर्डर की घटना की पूरे देश में निंदा हो रही है। ऐसे में देश के कई जगहों पर प्रदर्शनों के जरिए मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग जारी है। आईएमए ने देशभर के मेडिकल संस्थानों में सुरक्षा की मांग के साथ देशव्यापी हड़ताल भी की। इस बीच बंगाल में एक और घटना सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि एक फार्मेसी छात्र की हत्या कर दी गई। शव हस्टल में छत से लटका हुआ पाया गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक छात्र की शिनाख्त तौहीद करीम के रूप में हुई है। वो रघुनाथपुर में निजी फार्मेसी कॉलेज का छात्र था। करीम मूल रूप से मालदा में इंग्शिल बाजार का रहने वाला था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,घटना की सूचना पीड़ित के परिवार को मिली तो मृतक तौहीद करीम के पिता कॉलेज पहुंचे। जहां उसकी लाश हॉस्टल में फर्श पर पड़ी थी।
मृतक के पिता ने मीडिया को बताया कि करीम के साथी ने फोन कर जानकारी दी थी कि तौहीद ने खुदकुशी कर ली। हालांकि मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि करीम की पहले हत्या की गई और फिर शव को हॉस्टल रूम में सीलिंग फैन से लटकाया गया।












Click it and Unblock the Notifications