बंगाल: ममता के पूर्व मंत्री के खिलाफ चलेगा CBI का मुकदमा, राज्यपाल ने दी मंजूरी
Partha Chatterjee: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने सीबीआई जांच के तहत करोड़ों रुपये के शिक्षक भर्ती घोटाले में पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी। फिलहाल पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी न्यायिक हिरासत में हैं।
पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी (Partha Chatterjee) और उनकी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग ( डब्ल्यूबीएसएससी ) भर्ती घोटाले में सीबीआई जांच का सामना कर रहे हैं। बता दें कि पिछले साल, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले में पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी सहित आठ आरोपियों के खिलाफ पीएमएलए विशेष अदालत, कोलकाता के समक्ष अभियोजन शिकायत दर्ज की थी।

ईडी अधिकारियों के मुताबिक, मनी लॉन्ड्रिंग के लिए छह संस्थाओं का इस्तेमाल किया गया था। पार्था और अर्पिता ने पैसे को सफेद करने के लिए मेसर्स ईचाय एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड, अनंता टेक्सफैब प्राइवेट लिमिटेड, सिम्बायोसिस मर्चेंट्स प्राइवेट लिमिटेड, सेंट्री इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड, व्यूमोर हाईराइज प्राइवेट लिमिटेड और एपीए यूटिलिटी सर्विसेज का इस्तेमाल किया।












Click it and Unblock the Notifications