प. बंगाल पंचायत चुनाव: देर रात मतगणना केंद्र पर धरने पर बैठे बंगाल BJP प्रमुख, TMC पर धांधली का आरोप
West Bengal Panchayat Election Result 2023: पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच हुए दो बार पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद देर रात तक परिणामों का दौर चलता रहा। इस बार भी पंचायच चुनाव में सत्तारूढ़ दल टीएमसी का दबदबा देखा गया, जबकि दूसरे नंबर पर रही। मतगणना के दौरान सभी केंद्रों पर जवानों को तैनाती की गई।
63,229 ग्राम पंचायत सीटों के लिए मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे शुरू हुई, जिसमें शुरुआत से ही टीएमसी बढ़त बनाए हुए दिखाई दी, जो अंतर वोटों की गिनती के साथ नतीजों में बदले गए।

टीएमसी ने 28,985 और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 7,764 सीटें जीती हैं जबकि कांग्रेस ने अब तक 2,022 सीटें हासिल की हैं।
राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) के अनुसार, मंगलवार रात 10.30 बजे तक टीएमसी 1,540 पंचायत सीटों पर आगे चल रही थी, जबकि बीजेपी 417 पर आगे थी। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) 2,409 सीटें जीत चुकी है और 260 सीटों पर आगे चल रही है।
अन्य दलों ने 725 सीटें जीतीं और 23 सीटों पर आगे चल रहे हैं, जबकि निर्दलीय जिनमें टीएमसी के बागी भी शामिल उन्होंने 1,656 सीटें जीतीं और 104 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।
देर रात सुकांत मजूमदार का धरना
इस बीच मंगलवार देर रात दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालुरघाट कॉलेज में एक मतगणना केंद्र के बाहर पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार धरने पर बैठ गए।
दिन में शुरू हुई वोटों की गिनती के बाद चुनाव के नतीजों में हेरफेर का आरोप लगाते हुए उन्होंने अपना धरना शुरू किया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव में हमारे उम्मीदवारों के जीतने के बावजूद नतीजे मनगढ़ंत हैं। सत्तारूढ़ दल ने गिनती में धांधली करके अपने उम्मीदवारों को जीतने में मदद करने के लिए अपराधियों को मतगणना केंद्र के अंदर लाया है। खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) पक्षपाती है और एक एजेंट टीएमसी का है।
TMC पर लगाया धांधली का आरोप
उन्होंने आगे कहा कि मैं यहां बीडीओ से मिलने आया हूं, लेकिन वह यहां नहीं हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदारहम ने टीएमसी पर नतीजों पर हेराफेरी करने का आरोप लगाते हुए कि इस मामले में वह कानूनी कार्रवाई करेंगे।
वहीं इससे पहले पंचायच चुनाव में हुई हिंसा पर भाजपा ने भी मंगलवार को टीएमसी की आलोचना करते हुए इसे "राज्य प्रायोजित" हिंसा बताया और दावा किया कि झड़पों में कम से कम 45 लोग मारे गए हैं। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि ये 'हत्याएं' 'संस्थागत हत्याएं' हैं।












Click it and Unblock the Notifications