West Bengal Panchayat Elections: राज्यपाल बोले- चुनाव परिणाम से हिंसा करने वाले लोग होंगे निराश

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव की सरगर्मियां जोरों पर हैं। वहां पर हिंसा के भी कई मामले सामने आ चुके हैं। जिसको लेकर टीएमसी-बीजेपी लगातार एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे। अब इस मामले में बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस का बयान सामने आया है।

मीडिया से बात करते हुए राज्यपाल ने कहा कि राज्य में जो लोग हिंसा को बढ़ावा दे रहे, वो लोग चुनाव परिणाम के बाद निराश होंगे। मुझे विश्वास है कि चुनाव शांतिपूर्ण होगा और ये लोगों की जीत में समाप्त होगा।

Governor CV Anand Bose

कई जगहों का दौरा
बीते शुक्रवार को बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दक्षिण 24 परगना का दौरा किया था। उन्होंने वहां के हालात पर चिंता जताई थी। साथ ही कहा था कि पंचायत चुनाव में जीत मतों से होनी चाहिए, ना कि शवों की संख्या के आधार पर। इसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों से भी बात की थी।

टीएमसी ने जताई थी आपत्ति
वहीं दूसरी ओर टीएमसी ने उनके दौरे पर आपत्ति जताई थी। मामले में टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा कि पंचायत चुनाव हिंसा के पीछे बीजेपी का हाथ है। टीएमसी के 3 लोग मारे गए हैं। उन्होंने ये भी कहा कि कानून-व्यवस्था राज्य सरकार का काम है। इससे राज्यपाल का कोई लेना-देना नहीं। अगर कोई दिक्कत हो रही है, तो वो देखना चुनाव आयुक्त का काम है। टीएमसी का आरोप है कि भांगड़ और कैनिन दौरा के दौरान राज्यपाल बीजेपी ऑफिस में बैठे थे।

सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा मामला
वहीं दूसरी ओर पंचायत चुनाव की हिंसा का मामला कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंचा था। जहां पर कोर्ट ने 48 घंटे के अंदर केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया। इस फैसले के खिलाफ ममता बनर्जी की सरकार सुप्रीम कोर्ट गई है। वहां पर कोर्ट सुनवाई के लिए तैयार है। सरकार का आरोप है कि केंद्रीय बल टीएमसी कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+