Operation Sindoor: पहलगाम आतंकी हमले में पति को खोने वाली सोहिनी देवी को अब मिली भारत की नागरिकता

India-Pak Tension: कभी-कभी किस्मत की राहें दर्द के रास्तों से होकर उम्मीद की मंजिल तक पहुँचती हैं। ऐसा ही एक मार्मिक कहानी है सोहिनी देवी की जिन्हें अब भारत की नागरिकता मिली है। प. बंगाल के बिटन अधिकारी भी अपनी पत्नी के साथ जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में घुमने गए थे।

सोहिनी देवी के पति को दहशतगर्दों ने उनकी आंखों के सामने गोलियों से भून दिया था जिससे उनकी मौत हो गई थी। अब भारत सरकार ने उनकी पत्नी को भारतीय नागरिकता प्रदान कर एक असाधारण और मानवीय निर्णय लिया है।

Operation-Sindoor-Pahalgam-attack

Operation Sindoor: आंखों के सामने पति हुई थी पति की मौत

दरअसल सोहिनी देवी नेपाल की मूल निवासी हैं और जिनकी शादी भारतीय नागरिक बिटन अधिकारी से हुई थी। दोनों का जीवन पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में शांतिपूर्ण और सादा था। एक सामान्य जोड़े की तरह उन्होंने भी एक दिन कश्मीर की सुंदर वादियों में घूमने का सपना देखा और उसे पूरा करने पहलगाम पहुँचे। परंतु किसे पता था कि वह यात्रा उनके जीवन की दिशा ही बदल देगी।

जिस दिन हमला हुआ, उस दिन पहलगाम की वादियाँ सामान्य दिनों की तरह ही सुंदर थीं। लोग घूम रहे थे, परिवार हँस रहे थे, बच्चे खेल रहे थे। तभी अचानक गोलियों की आवाज़ गूंज उठी। कुछ इस्लामी आतंकियों ने निर्दोष लोगों पर गोलियाँ बरसा दीं। उस मंजर में बिटन अधिकारी ने बिना सोचे समझे अपनी पत्नी और पास खड़े एक बच्चे को बचाने के लिए खुद को आगे कर दिया।

न्यूज एजेंसी से कांपती आवाज में सोहिनी बताती हैं ,"उन्होंने मेरी ओर देखा, बस इतना कहा - 'भागो!' और मुझे पीछे धकेल दिया। इसके बाद मैंने देखा कि कैसे वे गिर पड़े, खून में लथपथ... उस पल को मैं कभी नहीं भूल पाऊँगी।"

Operation Sindoor: भारत सरकार का मानवीय फैसला

पति को खोने के बाद, सोहिनी देवी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लेकिन भावनात्मक दर्द के साथ-साथ उन्हें कानूनी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा। एक नेपाली नागरिक होने के कारण उनकी भारत में स्थायी स्थिति अनिश्चित हो गई थी। लेकिन उनके पति की शहादत को देखते हुए और उनकी स्थिति की गंभीरता को समझते हुए गृह मंत्रालय ने विशेष मानवीय दृष्टिकोण अपनाया।

भारत सरकार ने नागरिकता अधिनियम के अंतर्गत विशेषाधिकार का उपयोग कर उन्हें भारतीय नागरिकता प्रदान की। जब उन्हें आधिकारिक नागरिकता प्रमाणपत्र सौंपा गया, तो उनके आँसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। "यह सिर्फ एक कागज़ नहीं है, यह मेरे पति की आखिरी सौगात है। उन्होंने भारत के लिए जान दी और भारत ने मुझे जीवन दिया," उन्होंने भावुक होकर कहा।

गृह मंत्री अमित शाह ने इस निर्णय की जानकारी ट्वीट के माध्यम से दी और लिखा, "भारत अपने शहीदों और उनके परिवारों के साथ हमेशा खड़ा है। सोहिनी देवी को नागरिकता देना, बिटन अधिकारी की शहादत को हमारा नमन है।"

Operation Sindoor: सुकांत मजूमदार ने जताया पीएम का आभार

प. बंगाल के BJP नेता डॉ. सुकांत मजूमदार ने कहा, "भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने कश्मीर के पहलगाम में इस्लामिक आतंकवादियों के हमले में मारे गए बितान अधिकारी की पत्नी सोहिनी देवी को भारतीय नागरिकता प्रदान की है। मैं इस निर्णय के लिए भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी और केंद्रीय गृह मंत्री माननीय श्री अमित शाह जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।"

देशभर से लोगों की प्रतिक्रियाएँ भावनाओं से भरपूर रहीं। सोशल मीडिया पर लोगों ने बिटन अधिकारी को श्रद्धांजलि दी और सोहिनी को अपनाने का संदेश दिया। कई जगहों पर मोमबत्ती जलाकर उनकी शहादत को याद किया गया।

सोहिनी देवी की आँखों में अब भी आँसुओं की नमी है, लेकिन उनमें एक चमक भी है उम्मीद की, जज़्बे की और एक नए भारत में अपने लिए जगह पाने की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+