West Bengal: हनुमान जयंती से पहले बंगाल सरकार अलर्ट, 3 शहरों में केंद्रीय बलों की तैनाती करने का फैसला
Hanuman Jayanti In West Bengal: रामनवमी पर हुई हिंसा के बाद बंगाल सरकार अलर्ट हो गई है और अब हनुमान जयंती से पहले केंद्रीय बलों को तैनात करने का सख्त फैसला लिया है।

West Bengal: पश्चिम बंगाल सरकार ने हनुमान जयंती समारोह (Hanuman Jayanti) के दौरान शांति बनाए रखने के लिए केंद्रीय बलों की तीन कंपनियों को तैनात करने का फैसला किया है। सीआरपीएफ के जवानों को गुरुवार को कोलकाता, चंदननगर और बैरकपुर में तैनात किया जाएगा।
बता दें कि हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) पर राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बंगाल सरकार ने कलकत्ता उच्च न्यायालय से केंद्र सरकार को फोर्स देने के लिए निर्देश देने की मांग की थी। अदालत का आदेश रामनवमी समारोह के दौरान और उसके बाद बंगाल के कई जिलों में भड़की झड़पों की पृष्ठभूमि में आया था।
इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों से हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का आग्रह किया। वहीं ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कल हनुमान जयंती है इसलिए सभी लोगों से इसे शांति पूर्वक मनाने की अपील की जा रही है। धर्म एक व्यक्तिगत पसंद है, उत्सव सभी के लिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications