मुकुल रॉय ने TMC में जाने की अफवाहों पर लगाया विराम, बोले- बीजेपी कार्यकर्ता के रूप लड़ाई जारी रहेगी

कोलकाता, मई 8। पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद से बीजेपी के नेता मुकुल रॉय को लेकर ये खबरें सामने आ रही थी कि वो एकबार फिर से टीएमसी का दामन थाम सकते हैं, लेकिन उन्होंने इस तरह की खबरों खारिज कर दिया है। दरअसल, मुकुल रॉय ने शनिवार को ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए ये कहा कि वो बंगाल में बीजेपी के कार्यकर्ता के रूप में ही अपने काम को जारी रखेंगे। इस ट्वीट के साथ ही मुकुल रॉय ने उन अफवाहों पर विराम लगा दिया है, जिसमें ये कहा जा रहा था कि वो टीएमसी में शामिल हो सकते हैं।

Mukul Roy

बंगाल में लोकतंत्र को बहाल करना है- मुकुल रॉय

बीजेपी नेता मुकुल रॉय ने अपनी पोस्ट में कहा है कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र को बहाल करने के लिए उनकी लड़ाई बीजेपी कार्यकर्ता के रूप में जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि मैं उन सभी से अपील करूंगा, जो मेरे टीएमसी में जाने की अफवाहों को तवज्जो दे रहे हैं। मुकुल रॉय ने कहा कि मैं अपने राजनीतिक मार्ग पर दृढ़ हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+