कोलकाता: सांसद मिमी चक्रवर्ती ने फर्जी कोविड वैक्सीनेशन कैंप का किया भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार
कोलकाता, 23 जून। जानलेवा महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ देश में टीकाकरण अभियान युद्ध स्तर पर जारी है। इस बीच कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग आपदो को अवसर में बदलकर लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। देश में कई जगह से फर्जी वैक्सीनेशन कैंप की खबरें सामने आ रही हैं, जो लोगों को वैक्सीन के नाम पर चूना लगा रहे हैं। एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन बनीं लोकसभा सांसद और तृणमूल कांग्रेस की नेता मिमी चक्रवर्ती ने बुधवार को ऐसे ही एक फर्जी वैक्सीनेशन ड्राइव का भंडाफोड़ करने का दावा किया।
Recommended Video

मिमी चक्रवर्ती ने कहा कि उन्होंने कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके में एक 'फर्जी' टीकाकरण अभियान का भंडाफोड़ किया है। जादवपुर संसदीय क्षेत्र से टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती ने बताया कि टीका लगवाने के बाद उन्हें कोई एसएमएस या वैक्सीन प्रमाणपत्र नहीं मिला जिसके बाद उन्हें संदेह हुआ। सांसद ने तुरंत मामले की जांच की जिसके बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने ही मिमी चक्रवर्ती को वैक्सीनेशन कैंप आने का अनुरोध किया था।
यह भी पढ़ें: कोरोना की तीसरी लहर पर बोले CM रूपाणी- मेडिकल ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी, 1800 मीट्रिक टन कर बढ़ेगी क्षमता
मिमी चक्रवर्ती ने कहा, 'आरोपी शख्स ने खुद को आइएएस ऑफिसर बताया और कहा कि वह ट्रांसजेंडर्स और विक्लांगों के लिए स्पेशल वैक्सीनेशन ड्राइव चला रहे हैं। उसने मुझे भी वहां आने के लिए कहा।' सांसद ने आगे कहा, 'मैंने भी लोगों का मनोबल बढ़ाने के लिए वैक्सीनेशन कैंप का दौरा किया और कोविशील्ड की वैक्सीन लगवाई, लेकिन उन्हें आज तक कोविन पोर्टल से टीके के कंफर्मेशन का मैसेज उनके पास नहीं आया और ना ही कोई प्रमाणपत्र दिया गया।' इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि खुद को आईएएस बताने वाला शख्स फर्जी स्टीकर और नीली बत्ती की गाड़ी में घूम रहा था।












Click it and Unblock the Notifications