सीएम ममता बनर्जी की माइक्रो सर्जरी, SSKM हॉस्पिटल में हो रहा इलाज, जानिए डॉक्टर्स ने क्या कहा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व टीएमसी चेयरपर्सन ममता बनर्जी के घुटने का इलाज माइक्रो सर्जरी के जरिए किया जाएगा। उनके बाएं घुटने के लिगामेंट में चोट लग गई थी।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की घुटने की सर्जरी होने जा रही है। सीएम के करीबियों के मुताबिक पश्चिम बंगाल में आगामी चुनाव से पहले गुरुवार यानी आज (6 जुलाई) को वे सरकारी अस्पताल में भर्ती होंगी। दरअसल, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) चेयरपर्सन के बाएं घुटने के लिगामेंट में चोट लगी है। जिसके चलते डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है।
पिछले सप्ताह खराब मौसम के कारण सेवोके एयरबेस पर आपातकालीन लैंडिंग करने वाले एक हेलिकॉप्टर से बाहर निकलते समय बनर्जी के बाएं कूल्हे के जोड़ में चोट लग गई थी। इसके बाद, उसे आराम की सलाह दी गई।

टीएमसी के करीबी सूत्रों के मुताबिक सीएम ममता बनर्जी के बाएं घुटने के जोड़ में सूजन है। डॉक्टर्स के मुताबिक इंफेक्शन की वजह से ये समस्या बढ़ रही है। जिसके चलते माइक्रो सर्जरी होनी है। हालांकि डॉक्टरों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एसएसकेएम के वरिष्ठ डॉक्टर्स की टीम ने कहा फिलहाल ये देखना होगा कि सीएम के घुटने की सर्जरी की आवश्यकता है या फिर नहीं।
वहीं पंचायत चुनाव से पहले बंगाल कई हिंसक घटनाएं सामने आईं। यहां 8 जून को 75,000 सीटों के लिए चुनाव होगा। इससे पहले कई हिंसक घटनाएं देखी गईं। राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं पर हमले के मामले में सामने आए हैं। 22 जून को टीएमसी के आद्रा शहर के अध्यक्ष धनंजय चौबे की पुरुलिया जिले के पांडे मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जबकि इससे पहले 17 जून को मालदा जिले के सुजापुर इलाके में मुस्तफा शेख नाम के एक टीएमसी उम्मीदवार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।












Click it and Unblock the Notifications