TMC नेता की हत्या के बाद कथित तौर पर भीड़ ने कई घरों में लगाई आग, 10 लोगों की मौत
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में सोमवार की देर रात को करीब 10-12 घरों में आग लगा दी गई। इस दौरान 10 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने एक ही घर से 7 शव बरामद किये हैं। टीएमसी नेता की हत्या के बाद बीरभूम में भीड़ द्वारा कथित तौर पर घरों में आगजनी की गई और लोगों की मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक टीएमसी नेता की हत्या का बदला लेने के लिए इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया हया है।

आगजनी की घटना के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची गई हैं। साथ ही जिले के डीएम सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आगजनी की ये घटना बीरभूम जिले के रामपुरहाट इलाके की है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 5 घरों के दरवाजे बंद कर आग लगाई गई, जिसमें मौके पर ही 7 लोगों की मौत हो गई।
Recommended Video
सूत्रों के अनुसार, ये वारदात TMC के उपप्रधान की हत्या का बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया है। इलाके में तनाव का माहौल है। फिलहाल भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई हैं। बता दें कि बीरभूम जिले के रामपुरहाट इलाके में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कब्जे वाली बरशल ग्राम पंचायत के उप प्रमुख भादु शेख (Bhadu Sheikh) की कल यानी कि सोमवार शाम को हत्या कर दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications