महिलाओं को नंगा करने पर भाजपा आक्रोशित, रो पड़ीं BJP सांसद लॉकेट, TMC पर गंभीर आरोप
Manipur Violence लगभग दो महीने से सुर्खियों में है। दो समुदायों के बीच की हिंसक झड़प अमानवीय रूप लेती जा रही है। मणिपुर में महिलाओं को को नंगा कर घुमाने की घटना के बाद पश्चिम बंगाल के दक्षिण पंचला में महिला के साथ अमानवीय बर्ताव की खबर सामने आई है।
महिलाओं को नंगा कर घुमाने की घटना पर पश्चिम बंगाल बीजेपी प्रमुख सुकांत मजूमदार ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, "हम मणिपुर की घटना की निंदा करते हैं, यह एक दुखद घटना है।"

Recommended Video
सुकांत मजूमदार ने सवाल किया, दक्षिण पंचला में एक महिला बीजेपी कार्यकर्ता को नग्न कर घुमाया गया, क्या यह मणिपुर की घटना से कम दुखद है? उन्होंने कहा, दोनों घटनाओं का एक अंतर यह है कि बंगाल की घटना का कोई वीडियो नहीं है।
उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पुलिस अब वीडियो रिकॉर्ड करने की अनुमति देगी। सुकांत के अलावा, भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने भी पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में 8 जुलाई को पंचायत चुनाव के दौरान की घटना का जिक्र किया।
भाजपा सांसद लॉकेट हावड़ा में एक भाजपा उम्मीदवार के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। लॉकेट टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा यौन उत्पीड़न की कथित घटना को याद करते हुए रो पड़ीं। उन्होंने अराजक माहौल के लिए ममता बनर्जी की सरकार को आड़े हाथों लिया।












Click it and Unblock the Notifications