कोलकाता: राजभवन के सामने शख्स ने भेड़-बकरी लेकर किया प्रदर्शन, नाराज राज्यपाल ने कमिश्नर से मांगा जवाब
कोलकाता, 19 मई: बंगाल में चुनावी प्रक्रिया तो खत्म हो गई है, लेकिन कई मसलों को लेकर सियासत अभी भी जारी है। नारदा स्टिंग ऑपरेशन में ममता बनर्जी के मंत्री फिरहाद हकीम, सुब्रत मुखर्जी, विधायक मदन मित्रा और कोलकाता के पूर्व मेयर शोभन चटर्जी की गिरफ्तारी के बाद टीएमसी कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच एक शख्स राजभवन के नार्थ गेट के सामने पहुंच गया और काफी देर तक वहां पर प्रदर्शन करता रहा। जिस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कोलकाता पुलिस आयुक्त को फटकार लगाई है।

दरअसल टीएमसी नेताओं की गिरफ्तारी के बाद एक शख्स राजभवन के सामने भेड़-बकरियों का झूंड लेकर पहुंच गया। साथ ही उसने राज्यपाल को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इस दौरान राजभवन के कर्मचारी उसे वहां से हटाने में लगे रहे, जबकि कोलकाता पुलिस ने मौके पर कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद राज्यपाल जगदीप धनखड़ का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। साथ ही उन्होंने पुलिस आयुक्त से स्पष्टीकरण मांगा है।
राज्यपाल ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कोलकाता पुलिस को टैग करते हुए ट्वीट में लिखा कि राजभवन के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। पुलिस इस बारे में कुछ नहीं कर रही, जबकि ये क्षेत्र निषेधाज्ञा के अधीन है। इसके अलावा उस शख्स ने राजभवन को बैकग्राउंड में रखते हुए फोटो खिंचवाई, लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं एक दूसरी ट्वीट में उन्होंने वीडियो पोस्ट किया। साथ ही लिखा कि राजभवन के सामने ऐसे धमकी दी जा रही है। जिस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ऐसे में पुलिस की निष्क्रियता साफ समझ में आती है।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications