ममता बनर्जी बोलीं- बंगाल में भाजपा के कारण बढ़ रहा कोरोना, बाहरी लोग आकर COVID फैला रहे
कोलकाता, अप्रैल 16: पश्विम बंगाल में चुनावी मौसम के बीच कोरोना के लगातार बढ़ रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों का हवाला देते हुए बंगाल चुनाव के बाकी चरणों के चुनाव को टालने की मांग की गई लेकिन चुनाव आयोग ने साफ कर दिया कि मतदान पहले से निर्धारित तारीखों पर ही होंगे। वहीं बंगाल में कोरोना के अचानक मामले बढ़ने के लिए टीएमसी प्रमुख और बंगाल की वर्तमान सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है।

ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के नोआपारा में रैली को संबोधित करते हुए कहा जब कांग्रेस, टीएमसी समेत अन्य दलों ने की रैली की थी तब 5 महीने तक तब तक बंगाल में कोरोना नहीं बढ़ा,अब वे (भाजपा) बाहर से लोगों को लाए हैं और किसी का टेस्ट नहीं किया जा रहा है जिस कारण से कोरोना तेजी से फैल रहा है। ममता बनर्जी ने कहा जो भी बाहर से आता है उसका परीक्षण किया जाना चाहिए। सीएम बनर्जी बोली बाहर के लोग आ रहे हैं और COVID19 का प्रसार कर रहे हैं। जब हमारे लोग मरेंगे, तो वे हमें दोषी ठहराएंगे।
वहीं तेहट्टा में गृह मंत्री अमित शाह चुनावी सभा में कहा क्या हमें बंगाल में घुसपैठ नहीं रोकनी चाहिए? घुसपैठिए हमारे युवाओं की नौकरियां छीन लेते हैं, गरीबों का अनाज छीन लेते हैं। अगर बंगाल में घुसपैठ की स्थिति बनी रहती है, तो मेरा विश्वास करो, यह न केवल बंगाल बल्कि पूरे देश के लिए खतरा पैदा करेगा। अमित शाह ने कहा जो 70 साल से यहां आए हैं, वो अपने ही देश में शरणार्थी का जीवन जी रहे हैं, उनको भाजपा नागरिकता देने का काम करेगी। नागरिकता पाने वाले शरणार्थियों के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 100 करोड़ का फंड बनाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications