'बीजेपी बंगाल में जाति आधारित दंगे करवाना चाहती है इसलिए...', ममता बनर्जी ने लगाया बड़ा आरोप

पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने मंत्री बीरबाहा हांसदा की कार पर हमले को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है।

mamta

पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को मंत्री बीरबाहा हांसदा की गाड़ी पर पश्चिम मेदिनीपुर जिले में हमला हुआ था। अधिकारियों के अनुसार कुर्मी समुुदाय के लोगों ने टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के काफिले पर पर कथित पथराव किया था, इसी काफिले में मंंत्री हांसदा की भी गाड़ी भी शामिल थी।

वहीं मंत्री की कार पर हुए हमले के बाद शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है।

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि ये हमला कुर्मी समाज के लोागों ने नहीं किया है। ये हमला बीजेपी ने कुर्मी समुदाय के लोगों के नाम पर किया है। सीएम ममता बनर्जी साथ ही ये आराेप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी बंगाल में जाति के आधार पर दंगे करवाना चाहती है। पश्चिम बंगाल की मंत्री बीरबाहा हांसदा के वाहन पर हमला भी उसी का एक हिस्‍सा है। ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने मुझे कई तरह से धमकी दी है।

इसके साथ बंगाल सीएम बनर्जी ने कहा कि भाजपा मणिपुर की तरह बंगाल में भी तनाव पैदा करने की योजना बना रही है। भाजपा इसके लिए पैसे का इस्तेमाल किया है।

ममता बनर्जी ने कहा बीजेपी क्या कर रही है? कभी नोटबंदी तो कभी कुछ और। ह उन्‍होंने कहा हम इस बार प्रधानमंत्री को बदलेंगे।

बीजेपी बंगाल में जाति आधारित दंगे कराना चाहती है। उन्होंने मुझे कई तरह से धमकी दी है। मणिपुर की तरह ही बीजेपी बंगाल में भी तनाव पैदा करने की योजना बना रही है। बीजेपी इसकी योजना बना रही है और इसके लिए पैसे का इस्तेमाल किया है

बता दें शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में ये घटना उस स्‍थान पर हुई जिस जगह पर सीएम ममता बनर्जी एक दिन बाद यानी आज शनिवार को कार्यक्रम करने वाली थी।

बता दें टीएमसी के वरिष्‍ठ नेता अभिषेक बनर्जी को 'जेड प्लस' सिक्‍योरिटी मिली हुई है उन्‍होंने शुक्रवार को तृणमूल नबो ज्वार (तृणमूल में नई लहर) अभियान के अंतर्गत झारग्राम के बिनपुर और गोपीबल्लवपुर मे एक रोड शो किया था।

जब बनर्जी अपने काफिले के साथ इस रैली से लौट रहे थे उनके काफिले में मौजूद मंत्री की कार पर हमला कुर्मी समाज के लोगों ने किया जो आरक्षण की मांग को लेकर सड़क पर प्रदर्शन कर रहे थे।

अनुसूचित जनजाति (एसटी) दर्जे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कुर्मी समुदाय के नजदीक से जब मंत्री का काफिला इस रास्‍ते से गुजरा तब उन पर उन्‍होंने पथराव करना शुरू कर दिया। इसी हमले में टीएमसी नेता के काफिले में श्मल हांसदा की गाड़ी का शीशा टूट गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+